चेन्नई

किसान की हत्या कर शव सडक़ किनारे डाला

- वानियम्बाड़ी थानाक्षेत्र में
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 2:24 PM IST
news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,
किसान की हत्या कर शव सडक़ किनारे डाला

वेलूर. जिले में वानियम्बाड़ी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह नेताजी नगर इलाके में सडक़ के किनारे एक व्यक्ति का रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर डीएसपी मुरली एवं निरीक्षक मंगैअरसी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल एवं आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक उसी इलाके के नाच्चीकुप्पम गांव निवासी था और उसका नाम मणिमारन (50) था। वह पेशे से कृषक था। सोमवार सुबह मणिमारन घर से वानियम्बाड़ी जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे कुछ लोगों ने रोककर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके शरीर पर अनेक वार करने के अलावा उसके सिर पर बड़े पत्थर से चोट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल भेजा। पुलिस हत्यारों को पकडऩे व हत्या करनेे के कारण की तीव्रता से तहकीकात कर रही है।

Published on: