चेन्नई

तमिलनाडु में एम्स स्थल का जापानी विशेषज्ञों ने लिया जायजा

जापान के आठ विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को जिले के तोप्पुर में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थल का दौरा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 2:45 PM IST
news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,
तमिलनाडु में एम्स स्थल का जापानी विशेषज्ञों ने लिया जायजा

मदुरै. जापान के आठ विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार को जिले के तोप्पुर में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थल का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीम में केंद्र और राज्य सरकार से अधिकारी शामिल थे। वे 15 जून तक वहां मुआयना करेंगे। इसके बाद वे सरकार को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। बहुप्रतीक्षित अस्पताल के निर्माण में 1264 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसके निर्माण में जापान से वित्तीय मदद मिलेगी।
इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में एम्स के लिए आधारशिला रखी थी जो इस तरह की राज्य में पहला अस्पताल होगा। एम्स में प्रस्तावित 750 बैड होगी और 100 एमबीबीएस सीटें भी प्रदान करेगा। एम्स में प्रस्तावित 750 बैड होगी और 100 एमबीबीएस सीटें भी प्रदान करेगा।
हालांकि 2015-16 के बजट में मदुरै एम्स की घोषणा की गई थी, लेकिन एम्स के लिए स्थल पहचान करने में देरी हुई और इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी 2018 के दिसम्बर महीने में आई।

Published on: