चेन्नई

गिरफ्तारी के बाद अनिता राधाकृष्णन का बड़ा दावा, बोले- TVK में शामिल नहीं हुआ, इसलिए अरेस्ट किया गया

Anitha Radhakrishnan Arrest: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK विधायक अनिता राधाकृष्णन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उन पर विधायक पद से इस्तीफा देकर TVK में शामिल होने का दबाव बनाया गया था और इनकार करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
2 min read
Jul 03, 2026
Anitha Radhakrishnan arrested
पूर्व मंत्री और DMK नेता अनीता राधाकृष्णन

Anitha Radhakrishnan Arrest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए DMK विधायक और पूर्व मंत्री अनीता आर. राधाकृष्णन ने सत्ताधारी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय राधाकृष्णन ने दावा किया कि उन पर विधायक पद से इस्तीफा देने और TVK में शामिल होने के लिए दबाव डाला गया था। उन्होंने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

बीजेपी ने राधाकृष्णन को बताया अहंकारी

पूर्व मंत्री और DMK नेता अनीता राधाकृष्णन की गिरफ्तारी पर BJP की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि अनीता राधाकृष्णन ने बहुत अहंकार के साथ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री की निंदा की और उन पर व्यक्तिगत हमले किए। यह DMK की सोच है। चाहे सामाजिक स्तर पर हो या सोशल मीडिया पर, वे अपने विरोधियों की आलोचना करने के लिए बहुत गलत, अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह DMK के DNA में है, इसलिए मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। राजनीतिक तौर पर, अगर आप किसी राजनीतिक विरोधी का विरोध करना चाहते हैं, तो आपको सभ्य शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कोई भी आम आदमी ऐसी बात बर्दाश्त नहीं करेगा: मंत्री पी. निर्मल कुमार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में DMK विधायक अनीता राधाकृष्णन की गिरफ्तारी पर तमिलनाडु के मंत्री पी. निर्मल कुमार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के बारे में बहुत ही भद्दी बातें कही हैं। कोई भी आम आदमी ऐसी बात बर्दाश्त नहीं करेगा। इस व्यक्ति के खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह एक विधायक हैं, मुझे समझ नहीं आता कि वह ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं। निश्चित रूप से, तमिलनाडु या दुनिया में कहीं भी कोई भी ऐसी टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेगा।

हाई कोर्ट खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

आपको बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री और DMK के तिरुचेंदूर से विधायक अनीता आर. राधाकृष्णन को गिरफ़्तार कर लिया है। आज मद्रास हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उनकी अग्रिम जजमानत याचिका खारिज कर दी। इसके तुरंत बाद उनको गिरफ्तार किया गया।

Updated on:
03 Jul 2026 09:10 pm
Published on:
03 Jul 2026 07:26 pm