चेन्नई

महिला की हत्या के मामले में कार चालक गिरफतार

प्रारंभिक जांच में पता लगा कि महिला की तान दिन पहले हत्या कर शव वहां फेंक दिया गया है
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 1:14 PM IST
Car driver arrested in case of murder of woman
महिला की हत्या के मामले में कार चालक गिरफतार

चार दिन पहले सिगनाल्लूर में मरिअ मन मंदिर के पास एक बोरी को देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी

कोयम्बत्तूर. शहर पुलिस ने सिगनाल्लूर में पिछले दिनों बोरी में मिली महिला की लाश के मामले में एक कार चालक को गिरफतार किया है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या में कार चालक मणिवेल का हाथ है। उससे पूछताछ की जा रही है।चार दिन पहले सिगनाल्लूर में मरिअ मन मंदिर के पास एक बोरी को देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
बोरी में से दुर्गन्ध आ रही थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरी को खोल कर देखा तो उसमें एक महिला की लाश मिली।

शिनाख्त की कोशिश की गईतो रामनाथपुरम पुलिस थाने से सूचना आई कि इस महिला के बारे में तीन दिन पहले लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है, इसका नाम जयन्ती है

प्रारंभिक जांच में पता लगा कि महिला की तान दिन पहले हत्या कर शव वहां फेंक दिया गया है। उसकी उम्र करीब 36 थी। इसके बाद उसकी शिनाख्त की कोशिश की गईतो रामनाथपुरम पुलिस थाने से सूचना आई कि इस महिला के बारे में तीन दिन पहले लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। इसका नाम जयन्ती है । यह घरों में नौकरानी का काम करती थी। इतना सूत्र मिलने पर पुलिस ने मृतका जहां काम करती और उससे मिलने वालों पर निगाह रखना शुरु किया। प्रार िंभक जांच के बाद शहर पुलिस ने सोमवार शाम इस मामले में कोय बत्तूर में ज्योति नगर से कार चालक मणिवेल को गिरफतार कर लिया।जयंती पहले ज्योतिनगर में उसी मकान में काम करती थी। जहां मणिवेल कार चालक था। यह मकान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार का है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में पता लगा है कि जयंती की हत्या में कार चालक मणिवेल का हाथ है। इससे हत्या की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
23 May 2018, 1:14 PM IST
Published on: