चेन्नई

हस्तलेखन और लेखन कला को समर्पित चेन्नई पेन शो का आगाज

चेन्नई. अड्यार स्थित फिका में चेन्नई पेन शो 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा पेन शो माना जा रहा है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 8 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। उद्घाटन समारोह में अरुण राज, आईएएस, […]
less than 1 minute read
Mar 07, 2026
Feature image

चेन्नई. अड्यार स्थित फिका में चेन्नई पेन शो 2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा पेन शो माना जा रहा है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 8 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। उद्घाटन समारोह में अरुण राज, आईएएस, निदेशक, शुगर बोर्ड ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने पेन शो का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि डिजिटल युग में भी हस्तलेखन और लेखन कला का महत्व पुनः स्थापित हो रहा है। उन्होंने आयोजकों की सराहना की और लगभग 100 योग्य विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित किए। यह शो अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर चुका है और अब तक का सबसे बड़ा पेन शो बन गया है। पिछले वर्ष इसमें 16,000 से अधिक दर्शक सम्मिलित हुए थे। इस बार 50 से अधिक प्रदर्शक और 150 से अधिक भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में भारतीय ब्रांडों के साथ-साथ विश्वप्रसिद्ध ब्रांड भी शामिल हैं। आयोजक आदित्य भंसाली ने कहा कि चेन्नई पेन शो अब एक जादुई अनुभव बन चुका है। इस वर्ष हम इसे और ऊंचाई पर ले जा रहे हैं-अधिक ब्रांड, अधिक पहुंच और हर आगंतुक के लिए समृद्ध अनुभव।

Published on:
07 Mar 2026 08:30 pm