चेन्नई

एनआरसी व सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग

M K Stalin welcomed the passing of such a resolution in the Kerala assembly केरल विधानसभा में सीएए और एनआरसी के खिलाफ पारित हुए प्रस्ताव का डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को स्वागत किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2020, 3:10 PM IST
एनआरसी व सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग
एनआरसी व सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग

चेन्नई. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके विधायकों की एक टीम ने गुरुवार को विधानसभा सचिव के. श्रीनिवासन से मुलाकात कर आगामी विधानसभा सत्र में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग की। ६ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। सचिव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक विधायक ने कहा श्रीनिवासन से विधानसभा सत्र के दौरान सीएए और एनआरसी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की गई है।

विधायकों की टीम में सैदापेट विधायक एम. सुब्रमण्यिम, माधावरम विधायक एस. सुदर्शनम, विधायक शेखर बाबू और शोलिंगनल्लूर विधायक एस. अरविंद रमेश समेत अन्य सदस्य शामिल थे। उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा में सीएए और एनआरसी के खिलाफ पारित हुए प्रस्ताव का डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि देश की जनता देश के संविधान की रक्षा चाहती है। ऐसे में देश के सभी राज्यों के विधानसभा में सीएए के खिलाफ प्रास्ताव पारित करना चाहिए।

Published on: