27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Tamil Nadu / Chennai / काशी तमिल संगमम् के लिए विशेष ट्रेन रवाना

काशी तमिल संगमम् के लिए विशेष ट्रेन रवाना

चेन्नई. तमिलनाडु और काशी के बीच सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण के लिए गुरुवार को चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:43 PM IST

चेन्नई. तमिलनाडु और काशी के बीच सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण के लिए गुरुवार को चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना की गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कन्न्याकुमारी-बनारस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आइआइटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटी और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के निदेशक आर. चंद्रशेखरन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रवाना होने से पहले राज्यपाल ने छात्र प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनको भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाली इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने के लिए शुभकामना दी। काशी तमिल संगमम् के पहले दल में कुल 207 प्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें से 105 प्रतिभागियों ने चेन्नई एगमोर स्टेशन से यात्रा शुरू की। यह विशेष ट्रेन शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेगी।

प्रतिभागियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए दक्षिण रेलवे ने कन्याकुमारी, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और कोयम्बत्तूर से वाराणसी के बीच विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इस वर्ष लगभग 1,400 प्रतिनिधि तमिलनाडु से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का भ्रमण करेंगे।

इस वर्ष की थीम है तिरुक्कुरल पयिल्वोम (आइए तिरुक्कुरल सीखें)

काशी तमिल संगमम् का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, आइआइटी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ (आइए तिरुक्कुरल सीखें) रखी गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तमिल साहित्य की महान कृति तिरुक्कुरल से परिचित कराना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ परिकल्पना के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से सदैव एकजुट रहा है और यह आयोजन उसी भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

संगमम् के दौरान प्रतिभागी विल्लुपट्टू, भरतनाट्यम, लोक नृत्य और कलियाट्टम जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से तमिल परंपरा, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।