मामले में केएन नेहरू, उनके भाई केएन मणिवानन, एन. रविचंद्रन, कवि प्रसाद, टीवीएच समूह के प्रतिनिधियों, पूर्व अधिकारियों, दो पूर्व विधायकों तथा कई ठेकेदारों को आरोपी बनाया गया है। डीवीएसी ने भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।