27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Udhayanidhi Stalin Birthday: कभी हाथ में ईंट लेकर चुनाव प्रचार में निकले थे उदयनिधि स्टालिन, जानिए इस एक ईंट ने कैसे मचा दिया था तमिलनाडु की राजनीति में बवाल

Udhayanidhi Stalin Birthday: कभी हाथ में ईंट लेकर चुनाव प्रचार में निकले थे उदयनिधि स्टालिन, जानिए इस एक ईंट ने कैसे मचा दिया था तमिलनाडु की राजनीति में बवाल

Udhayanidhi Stalin 49th Birthday: उदयनिधि स्टालिन के जन्मदिन पर जानिए उनके उस चर्चित चुनावी किस्से के बारे में, जब 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान हाथ में AIIMS लिखी ईंट लेकर उन्होंने मदुरै एम्स के निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:32 PM IST

Udhayanidhi Stalin 49th Birthday

उदयनिधि स्टालिन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं (Photo-AI)

Udhayanidhi Stalin Birthday Special: तमिलनाडु की राजनीति में उदयनिधि स्टालिन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सिनेमा से राजनीति तक का सफर तय करने वाले और पूर्व सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उदयनिधि स्टालिन की जिंदगी में कई ऐसे किस्से है, जिनकी आमतौर पर चर्चा की जाती है। लेकिन इन सभी में उनके राजनीतिक जीवन का एक किस्सा है, जिसने विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान काफी सुर्खियां बटौरी थीं और उन्हें मंत्री पद तक पहुंचाया था।

जब हाथ में ईंट लेकर चुनाव प्रचार करने निकले उदयनिधि

बात विधानसभा चुनाव 2021 के समय की है, जब प्रदेश में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की सरकार थी और एडप्पादी के. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री थे। विधानसभा चुनाव के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने मदुरै में प्रस्तावित एम्स (AIIMS) के निर्माण में देरी को बड़ा चुनावी मु्ददा बनाया था। 

विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने हाथ में एक ईंट लेकर लोगों के सामने प्रदेश सरकार से सवाल पूछे। इस ईंट पर अंग्रेजी में ‘AIIMS’ लिखा हुआ था। 

चुनाव प्रचार के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने लोगों के बीच यह संदेश देने की कोशिश की कि मदुरै में एम्स के बनाने का ऐलान तो हुआ है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं बढ़ा है। 

सोशल मीडिया पर हुई चर्चा

विधानसभा चुनाव 2021 में उदयनिधि स्टालिन के यह अनोखे अंदाज ने सभी लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उदयनिधि की खूब चर्चा होने लगी। इसके बाद विरोधियों के लिए भी यह चुनावी मुद्दा बन गया। 

बताया जाता है कि उदयनिधि के इस अंदाज ने पूरे चुनाव की दिशा बदल दी। इसके साथ ही डीएमके में भी उदयनिधि के बढ़ते प्रभाव को मजबूत किया गया। उन्होंने 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जीत के बाद से ही उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की भी मांग उठने लगी। 

विधानसभा चुनाव 2021 में डीएमके ने जीत हासिल की और एमके स्टालिन सीएम बने। वहीं दूसरी तरफ पार्टी में बढ़ते प्रभाव और यूथ आइकन होने की वजह से उनके पिता एमके स्टालिन ने उदयनिधि को मंत्रीमंडल में शामिल किया। उन्हें युवा कल्याण खेल मंत्री नियुक्त किया गया। 

इसके बाद उदयनिधि स्टालिन का पार्टी में प्रभाव बढ़ता गया। 28 सितंबर 2024 को उन्हें तमिलनाडु का डिप्टी सीएम बनाया गया। हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उदयनिधि स्टालिन ने जीत दर्ज की, लेकिन इस बार उनकी भूमिका बदल गई। विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी को जीत नहीं मिली, फिलहाल वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

फिल्म प्रोड्यूसर से राजनीति के बड़े चेहरे तक का सफर

राजनीति में सक्रिय होने से पहले उदयनिधि स्टालिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और निर्माता के रूप में पहचान बना चुके थे। उन्होंने रेड जायंट मूवीज के जरिए साल 2008 में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। साल 2012 में फिल्म 'ओरु काल ओरु कन्नडी' से बतौर मुख्य अभिनेता अपनी पहचान बनाई।

हालांकि, राजनीति में आने के बाद उनका ध्यान फिल्मों से हट गया और डीएमके को आगे बढ़ाने में लग गया।