चेन्नई

Chennai: कॉपर शीट्स बनाने वाली समूह पर आयकर सर्वे

समूह पिछले छह दशकों से व्यापार कर रही है और 2007 में रीयल एस्टेट (Real Estate) भी शुरू किया।

less than 1 minute read
Feb 25, 2020

चेन्नई.

आयकर विभाग ने मंगलवार शाम कॉपर और कॉपर शीट्स विनिर्माण और व्यापार करने वाली जैन मेटल ग्रुप (Jain Metal Group) के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ आयकर सर्वे की कार्रवाई की। ग्रुप का चेन्नई में कीलपॉक के वाडल्स रोड में कॉर्पोरेट कार्यालय है जबकि गुम्डिपूंडी में लीड प्लांट और माधवरम हाई रोड पर कॉपर प्लांट है।

समूह की वेबसाइट के मुताबिक यह समूह पिछले छह दशकों से व्यापार कर रही है और २००७ में रीयल एस्टेट व्यापार भी शुरू किया।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक साथ समूह के ३० ठिकानों पर सर्वे कार्रवाई की। रिकार्ड खंगाले गए। टीम में शामिल दर्जनों अधिकारियों ने यहां सर्वे की कार्रवाई की। समूह के खाते, कंप्यूटर आदि रिकार्ड खंगाले गए। कहां-कहां माल की सप्लाई होती है, आदि की जानकारी ली।

कथित तौर पर टैक्स कम मिला था। कुछ अन्य शिकायतें थीं। इस पर सर्वे किया जा रहा है। जांच-पड़ताल के बाद कुछ बताया जा सकेगा।

Published on:
25 Feb 2020 08:47 pm
Also Read
View All