चेन्नई

Indian 2 शूटिंग सेट पर गिरी क्रेन, तीन जने मरे

कमल हासन की आगामी फिल्म इंडियन-२ की शूटिंग सेट पर गिरी क्रेन, तीन जने मरे

less than 1 minute read
Feb 20, 2020
#Indian2 शूटिंग सेट पर गिरी क्रेन, तीन जने मरे

चेन्नई. पूंदमल्ली के निकट नजरत पेट थाना क्षेत्र के इवीपी फिल्म सिटी में अभिनेता कमल हासन की आगामी फिल्म #Indian2 के सेट पर क्रेन गिरने से तीन जनों की मौत हो गई और पाँच घायल हो गए। मृतक की पहचान कृष्णा (34) सहायक निदेशक, और मधु ( 29) , और चंद्रन( 60) , के रूप में हुई है। कृष्णा प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और फिल्म क्रिटीक मदन के रिश्तेदार है।

- कमल हासन की आगामी फिल्म इंडियन-२

सूत्रों के अनुसार फिल्म सिटी में कमल हासन की फिल्म इंडियन-२ का सेट तैयार किया जा रहा था। इस काम में कई मजदूर और कर्मचारी लगे थे। इस दौरान बुधवार रात विशालकाय क्रेन के गिरने से आठ लोग घायल हो गए जिनमें तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शेष पांच जनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल दस्ते की टीम घटना स्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

Published on:
20 Feb 2020 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर