चेन्नई

कमल हसन की कोयम्बत्तूर में जन सभा 13 मई को

एमएनएम गांवों तक करेगा संगठन का विस्तार
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 1:41 PM IST
Kamal Hassan's public meeting in Coimbatore on May 13

इस सम्बन्ध में हुई बैठक में सोशल मीडिया पर अपना पेज एमएनएम गांवों तक करेगा संगठन का विस्तार लांच करने का फैसला किया गया,एक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे नेता कमल हासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। वे अपनी बात पहले सोशल मीडिया पर कहते हैं...
कोयम्बत्तूर. कमल हासन के राजनीतिक दल मक्कल निधि मयम (एमएनएम) कोयम्बत्तूर जिले में अपने विस्तार व अधिकाधिक लोगों को जोडऩे के सोशल मीडिया का उपयोग करेगी। एमएनएम के कार्यकर्ताओं की इस सम्बन्ध में हुई बैठक में सोशल मीडिया पर अपना पेज एमएनएम गांवों तक करेगा संगठन का विस्तार लांच करने का फैसला किया गया।एक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे नेता कमल हासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। वे अपनी बात पहले सोशल मीडिया पर कहते हैं। इसी के जरिए उनकी टिप्पणी या बयान मुख्यधारा के मीडिया तक पहुंचता है। हम उसी का अनुसरण कर रहे हैं । स्थानीय कार्यकर्ता फेसबुक और ट्विटर पर पार्टी के जिला विंग के लिए पेज शुरू कर रहे हैं। यह पेज मक्कन निधि मयम - कोवई मावट्टम नाम से हैं। पार्टी की सभी जिला गतिविधियां इस पर अपडेट की जाएंगी।

कमल 11से 13 मई तक सलेम, तिरुपुर और कोयम्बत्तूर जिलों में दौरा करेंगे।वे 13 मई को कोयम्बत्तूर में सभा को सम्बोधित करने के अलावा कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति पर चर्चाकरेंगे...
कमल हासन नरपनी इयाककम के प्रवक्ता और एमएनएम के सदस्य एस प्रभु ने बताया कि कमल 11से 13 मई तक सलेम, तिरुपुर और कोयम्बत्तूर जिलों में दौरा करेंगे।वे 13 मई को कोयम्बत्तूर में सभा को सम्बोधित करने के अलावा कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति पर चर्चाकरेंगे। जल्द ही जिले के आसपास के गांवों में पार्टी के विस्तार की योजना पर काम शुरु कर दिया जाएगा। हमें अभी तक जिले में लगभग 50,000 लोगों को सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन पत्र दिए हैं। इनमें से लगभग 30,000 पार्टी में शामिल हो गए हैं। आने वाले हफ्तों में जिले के आसपास के गांवों में सम्पर्ककरेंगे। कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।

Published on: