1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी ने वृद्ध को कुचल कर मार डाला

अचानक झाडिय़ों से एक जंगली हाथी निकल कर उसके सामने आ गया। रामा स्वामी को संभलने का मौका भी नहीं मिला...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 6:24 PM IST

Elephant crushes the old man

कोय बत्तूर. पुलवामपट्टी मेंएक जगंली हाथी ने 82 साल के एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला। पुलवामपट्टी जंगल से सटा इलाका है। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि नेल्लूर गांव का वृद्ध रामास्वामी सुबह गांव की ओर आ रहा था। वह रास्ते में पडऩे वाली नोयल नदी के पास से गुजर रहा था कि अचानक झाडिय़ों से एक जंगली हाथी निकल कर उसके सामने आ गया। रामा स्वामी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वृद्ध होने के कारण वह जान बचा कर भाग भी नहीं सका। हाथी ने उसे संूड़ से उठाया व जमीन पर पटक कर पैर से कुचल दिया। उसकी चीख पुकार सुन कर लोग सहायता के लिएआए व शोर मचा कर हाथी को वहां से खदेड़ा। ग्रामीण रामास्वामी को अस्पताल ले कर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जानकारी वन विभाग को दी है।

एक सप्ताह पहले अनाकट्टी गांव में 58 वर्षीय किसान पेरियादुरई पर भी एक हाथी ने हमला बोल दिया था...
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले अनाकट्टी गांव में 58 वर्षीय किसान पेरियादुरई पर भी एक हाथी ने हमला बोल दिया था। वह अपने खेत पर काम कर रह घर लौट रहा था। हाथी के हमला बोलने पर किसान सहायता के लिएचिल्लाया। गंभीर रूप से घायल किसान को अनाकट्टी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोय बत्तूर रैफर किया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हैं। कोय बत्तूर के जंगलों में गर्मियों में पानी का संकट के कारण वन्यजीव आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। हाथी को पानी अधिक चाहिए पर वन विभाग बजट का रोना रोते हुए जंगल में पर्याप्त पानी का इंतजाम नहीं कर पाता। हाथी पानी की तलाश में गांव में घुस जाते हैं। कोई व्यक्ति नजर आ जाता है तो प्यासा हाथी उसके पीछे पड़ जाता हैं। हालांकि वन विभाग का दावा है कि कालीरु प्रोजेक्ट के तहत हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्र में बने 105 वाटर टैंक में सप्ताह में एक बार पानी भरवाया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु