1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल बाद फिर खुला गांधी पार्क स्विमिंग पूल

नवीनीकरण पर 1.87 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 2:02 PM IST

Six years later, open the Gandhi Park swimming pool

कोय बत्तूर. छह साल के अंतराल के बाद गांधी पार्क का स्विमिंग पूल जनता के लिए खोल दिया गया। नई साज -सज्जा के बाद शुरु हुए पूल में एक निश्चित शुल्क दे कर कोई भी यहां तैराकी व नहाने का आमंद ले सकता है। इसके नवीनीकरण पर 1.87 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वर्ष 2012 में सात साल के एक बालक के पूल में डूब जाने के बाद से यह बंद कर दिया गया था। पहले यह 123 फीट गहरा था। हादसे से सबक लेते हुए अब इसकी गहराई कम कर दी गई है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह 4-5 फीट गहरा, 12.6 मीटर चौड़ा और 25.6 मीटर लंबा है । छोटे बच्चों के लिए एक अलग दो फीट गहरे पूल का निर्माण भी किया गया है। एक बार में यहां 100 लोग नहाने का आनंद ले सकेंगे।

क पनी यहां लोगों को गाइड करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षक तैनात करेगी...
फिलहाल तीन साल के रखरखाव के लिए इसे चेन्नई की एक क पनी को दिया गया है। क पनी यहां लोगों को गाइड करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षक तैनात करेगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए अलग से महिला प्रशिक्षक होगी जो उन्हें तैराकी सिखाएंगी। इन सबके लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह शौकिया तैराकों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए भी उपलब्ध रहेगा। यहां वे अ यास कर सकते हैं। इससे शहर के स्कूलों के तैराकों को सहायता मिलेगी। स्विङ्क्षमग पूल का आनंद लेने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। वयस्क को एक घंटे के लिए पचास रुपए देने होंगे। बच्चे का शुल्क २५ रुपए तय किया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों को मु त भी प्रवेश दिया जाएगा। इनमें नगर निगम कोय बत्तूर के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य , शहर में संचालित नगर निगम के सभी स्कूलों के छात्र मु त में पूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु