1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरूरतमंदों को अन्नदान

ग्रुप की ओर से पिछले छह माह से प्रत्येक रविवार को तिरुपुर के बाहरी क्षेत्रों में अन्नदानम किया जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 1:13 PM IST

Annadan to the needy

तिरुपुर. जैन सोशियल ग्रुप तिरुपुर के तत्वाववधान में बाहरी क्षेत्र ईश्वरन कोविल एवं शडियपन्न कोविल के आसपास गरीबों व अनाथों को अन्नदान किया गया। इस मौके पर विधायक गुणशेखरन के साथ ही जैन समाज के अशोक भंडारी, महावीर सालेचा, सुरेश जैन, दीपक जैन, महावीर चौरडिय़ा आदि उपस्थित थे।ललित सालेचा ने बताया कि ग्रुप की ओर से पिछले छह माह से प्रत्येक रविवार को तिरुपुर के बाहरी क्षेत्रों में अन्नदानम किया जा रहा है।


साधना में जीना जीवन का लक्ष्य
मदुरै. श्री सुमतिनाथ जैन संघ के तत्वावधान में श्री राजेन्द्र भवन में खतरगच्छीय साध्वी प्रियवंदाश्री, साध्वी शुद्धाजनाश्री आदि ठाणा 6 की निश्रा में आयोजित प्रवचन में साध्वी ने कहा कि हर कोई बोले वो वचन है परंतु परमात्मा जो बोलते है वह प्रवचन है। प्रवचन के माध्यम से ही जीवन का परिवर्तन होता है। प्रवचन के द्वारा ही हम अपने आपको तौल सकते हैं, तराश सकते हैं और भवसागर से तर सकते हैं। साधनों में सुख नही हैं, साधना में ही सुख है। साधनों को कम करके अपने जीवन को साधनामय बनाना है। इंसान अपना चेहरा तो खूूब सजा लेता है जिस पर लोगों की नजर होती है परन्तु अपनी आत्मा को सजाना भूल जाता है जिस पर परमात्मा की नजर होती है। हमें धर्मक्रिया के द्वारा अपनी आत्मा को सजाने के लिए प्रयास और पुरुषार्थ करना चाहिए। प्रवचन में श्री संघ के वरिष्ठ सदस्यों के साथ काफी सं या में महिलाएं मौजूद रहीं और जिनवाणी का लाभ लिया।

विवादित टिप्पणी पर गई नौकरी :
कठुआ रेप व मर्डर केस पर अपमानजक टिप्पणी करने वाले केरल के एक निजी बैंक कर्मी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी विष्णु नंदकुमार की कथित टिप्पणी 'अच्छा हुआ जो उसे मार दियाÓ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। विष्णु कोच्चि में कोटक महिन्द्रा बैंक में सहायक मैनेजर पद पर कार्यरत था। उसकी टिप्पणी वायरल होते ही लोगों ने उसे आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया। यह जानकारी बैंक के प्रबंधन तक भी पहुंच गई। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नौकरी से निकालने का आदेश जारी कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

चेन्नई

तमिलनाडु