
मेक्सिको के दक्षिणी तट पर तूफान 'बीट्रीज' ने दस्तक दे दी। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, तूफान ने गुरुवार रात को प्यूर्टो एंजेल में दस्तक दी और अब यह नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है।
तूफान के साथ 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। राष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तूफान के चलते तेज बारिश हुर्इ है। इससे कर्इ जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गर्इ है। ओक्साका, वेराक्रूज, चियापास और टाबास्को में 250 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पर कामपेचे और प्यूबेला में 150 मिलीमीटर से 250 मिलीमीटर बारिश हुई।
गुरेरो और ओक्साका में 2.5 से 3.5 मीटर तक ऊंची लहरे उठने की संभावना जतार्इ जा रही है। साथ ही भारी बारिश, भूस्खलन आैर बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि अमरीका के लिए राहत की बात ये है कि इसका अमरीका में ज्यादा असर नहीं होगा।
Published on:
2 Jun 2017, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.