चेन्नई

चेन्नई में चक्रवात तूफान मैंडोस का दिखने लगा असर, चलने लगी तेज हवाएं

जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान मैंडोस पिछले 6 घंटों के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा।

less than 1 minute read
Dec 08, 2022
चेन्नई में चक्रवात तूफान मैंडोस का दिखने लगा असर, चलने लगी तेज हवाएं

चेन्नई.

चक्रवाती तूफान मैंडोस का असर दिखने लगा है। इसके कारण चेन्नई में तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तूफान का सबसे अधिक प्रभाव उत्तरी तामिलनाडु, पुदुुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में देखने को मिलेगा। कई जगहों पर भारी बारिश होगी। तेज हवाएं भी चलेगी।

जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान मैंडोस पिछले 6 घंटों के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा।

आज यानी 8 दिसम्बर, 2022 की सुबह 8.30 बजे त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 300 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में, जाफना (श्रीलंका) से 420 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में, कराईकल से 460 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में और बंगाल से लगभग 550 किमी दक्षिण-पूर्व में चेन्नई में स्थित था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं श्रीहरिकोटा के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के आस-पास के तटों को पार करने की संभावना है।

तूफान 9 दिसम्बर, 2022 को और तेज होगी। इस दिन मध्यरात्रि के आसपास हवा की गति 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे से 85 किमी प्रति घंटे हो सकती है। तूफान के प्रभाव के मद्देनजर तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुदुचेरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।

चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के अधिकतर स्थानों और रायलसीमा में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। दो दिनों तक चेन्नई और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई के आस-पास के जिलों में अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों में चेंगलपेट, पूंदमल्ली, मदुरावायल, तिरुकलगुनराम, तिरुपोरुर, अंबत्तूर, वंडलूर, चेय्यूर, कुण्ड्रात्तूर, मदुरांकटम और उथिरामेरुर शामिल हैं।

Published on:
08 Dec 2022 04:49 pm
Also Read
View All