चेन्नई

पोक्सो एक्ट के तहत एक गिरफ्तार

एमकेबी नगर में एक मकान में सोलह वर्षीया नाबालिग से छेड़छाड़ और जबरदती के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर ४५ वर्षीय आरोपित को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 1:21 PM IST
news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,
पोक्सो एक्ट के तहत एक गिरफ्तार

चेन्नई. एमकेबी नगर में एक मकान में सोलह वर्षीया नाबालिग से छेड़छाड़ और जबरदती के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर ४५ वर्षीय आरोपित को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। पीडि़ता के परिवार की शिकायत पर कदम उठाते हुए पुलिस ने आरोपी शाइनशा (४५) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का परिवार जिस मकान में रहता है उसके पड़ोस में आरोपी किराए के कमरे में रहता है। आरोप है कि नाबालिग मानसिक रोगी है, वह घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर वह घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती भी की। अगले दिन जब पीडि़ता की तबीयत बिगड़ गई तो उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पिछले दिन का सारा वृत्तांत बता दिया। उसके बाद उन्होंने आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। एमकेबी नगर पुलिस ने कार्रवाई कर पॉक्सो एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।

Published on: