चेन्नई

शिव महापुराण 11 फरवरी से, कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

अयोध्या के पंडित श्याम मिश्रा कथा वाचन करेंगे Shiv Mahapuran
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2023, 10:57 PM IST
Shiv Mahapuran
Shiv Mahapuran

चेन्नई. कोडूनगैयूर कृष्णमूर्ति नगर के टीवीके लिंक रोड स्थित श्री दुर्गा बंगाल ट्रस्ट में 11 फरवरी से 19 फरवरी तक श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या के पंडित श्याम मिश्रा कथा वाचन करेंगे। कथा रोजाना दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक कथा होगी। पहले दिन 11 फरवरी को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बालाजी मंदिर से रवाना होगी तथा प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। शिव महापुराण के दौरान 13 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह होगा तथा 18 फरवरी को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह को लेकर दिलीप जैसवाल, कुमुद जैसवाल, संध्यासिंह, सपना दीदी, शीलासिंह, सच्चिदानन्द पाठक, सावित्री साहू, राखी चौहान, मिलन सिंह, सुनीता गुप्ता, रंजीता देवी, आशा ठाकुर, संतोषी चौरसिया, गुडिया सोनी, आशा सिंह, संगीता सिहं, प्रतिमा सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। कथा में महानगर के विभिन्न इलाकों से भक्तगण शामिल होंगे। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Published on: