चेन्नई

श्रीलंका के सांसद ने डीएमके प्रमुख स्टालिन से की मुलाकात

श्रीलंका के सांसद और श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रऊफ हकीम ने सोमवार को द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन से यहां उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 1:57 PM IST
news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,
श्रीलंका के सांसद ने डीएमके प्रमुख स्टालिन से की मुलाकात

चेन्नई.
श्रीलंका के सांसद और श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रऊफ हकीम ने सोमवार को द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन से यहां उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संक्षिप्त मुलाकात के दौरान हकीम ने हाल ही में तमिलनाडु में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में द्रमुक के अच्छे प्रदर्शन के लिए स्टालिन को बधाई दी। लोकसभा चुनाव में द्रमुक नीत गठबंधन ने कुल 38 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा विधानसभा की 22 सीटों पर हुए उपचुनाव में द्रमुक ने 13 सीटें जीती थी।
हकीम ने ट्वीट किया, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष और तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एम के स्टालिन द्वारा सोमवार को चेन्नई स्थित अपने आवास पर द्विपक्षीय बैठक के लिए बुलाए जाने पर खुशी हुई। हकीम ने इसके बाद स्टालिन के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की। सांसद ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कोलंबो के राजनीतिक परिदृश्य और अप्रैल में हुए आतंकी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Published on: