
चेन्नई. डीएमके कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को बिरयानी होटल मालिक से मुलाकात कर उसे हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि बिरयानी नहीं मिलने से नाराज कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने होटल कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और हाथापाई की थी। घटना के बाद बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डीएमके महासचिव जे. अनबझगन ने डीएमके युवा विंग के सचिव युवराज और दिवाकर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। स्टालिन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में होटल के मालिक ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए डीएमके ने उन्हें पार्टी मु यालय बुलाया था। घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद खुद स्टालिन उनके साथ होटल आए और क्षतिग्रस्त सामानों का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने उन्हें हर तरह की मदद देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान स्टालिन के साथ डीएमके प्रचार सचिव ए. राजा और पार्टी जिला सचिव एम. सुब्रमण्यम भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात बिरयानी नहीं मिलने से नाराज युवराज और उसके साथियों ने रेस्तरां के मालिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस घटना के बाद रेस्तरां प्रबंधक प्रसाद ने पुलिस में इनके खिलाफ मारपीट एवं गाली गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल सोमवार की रात जब प्रसाद एवं रेस्तरां के कर्मचारी जाने की तैयारी कर रहे थे तभी युवराज और उसके साथी वहां पहुंचे और उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया। जब प्रसाद ने रेस्तरां बंद होने के समय का हवाला देते हुए उनसे कहा कि बिरयानी खत्म हो चुकी है तो वे प्रसाद के साथ कहासुनी करने लगे बाद में युवराज और उसके साथियों ने प्रसाद और होटक के कर्मचारियों को पीट दिया। जब प्रसाद ने रेस्तरां बंद होने के समय का हवाला देते हुए उनसे कहा कि बिरयानी खत्म हो चुकी है तो वे प्रसाद के साथ कहासुनी करने लगे बाद में युवराज और उसके साथियों ने प्रसाद और होटक के कर्मचारियों को पीट दिया।