चेन्नई

राज्य सरकार जल्द बुलाए विधानसभा सत्र : स्टालिन

-विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 1:44 PM IST
news,Chennai,Tamilnadu,Special,Breaking,
राज्य सरकार जल्द बुलाए विधानसभा सत्र : स्टालिन

चेन्नई. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी से जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया। इनमें राज्य में बढ़ता जल संकट, कर्नाटक सरकार द्वारा कावेरी से पानी नहीं छोड़ा जाना, कुरुवई फसल के लिए मेटूर बांध से पानी छोडऩा और नीट में असफल होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करना जैसे मुद्दे शामिल हैं।
यहां जारी एक विज्ञप्ति में स्टालिन ने कहा बजट पेश करने के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए अब तक सत्र नहीं बुलाया गया है। इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार के कामकाज में काफी कमी आई है। यही कारण है कि बुनियादी मुद्दों पर चर्चा के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा राज्य सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत विभागों के लिए आवंटित कोष पर चर्चा करना और सभी विभागों के कामकाज को सुविधाजनक बनाना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है, ताकि लोगों की समस्याओं का निवारण हो सके।
हाल ही में एआईएडीएमके में उभरे मतभेद की ओर इशारा करते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री ने सरकार को गंवाने के डर से विधानसभा सत्र नहीं बुलाया है।

Published on: