
TamilNadu के सरकारी स्कूलों में इस साल अब तक 3.45 लाख से ज्यादा नए छात्रों का Admission हो चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 25 जून तक यह आंकड़ा दर्ज किया गया है। अधिकारी मानते हैं कि जुलाई के अंत तक दाखिलों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि Admission प्रक्रिया अभी भी जारी है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस साल पहली कक्षा में 2,40,303 विद्यार्थियों ने नामांकन करवाया है। इनमें से 1,81,761 छात्रों ने तमिल माध्यम और 58,542 ने अंग्रेजी माध्यम चुना है। केजी कक्षाओं (एलकेजी और यूकेजी) में भी 23,734 बच्चों का नामांकन हुआ है। जबकि कक्षा 2 से 11 में लगभग 80 हजार नए छात्रों ने दाखिला लिया है।
पिछले साल 30 जुलाई तक सरकारी स्कूलों में कुल 4,00,364 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ था। इनमें 32,807 केजी कक्षाएं, 2,11,563 तमिल माध्यम की पहली कक्षा, 63,896 अंग्रेजी माध्यम की पहली कक्षा और 92,098 कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल थे। दोनों वर्षों में पहली कक्षा के छात्रों की संख्या कुल दाखिलों का लगभग 70 प्रतिशत रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 2024 में करीब 3.2 लाख दाखिले हुए थे, जो 2025 में बढ़कर 4 लाख से अधिक हो गए। इस वृद्धि का मुख्य कारण आरटीई अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत कोटा दाखिलों में देरी थी। इस बार आरटीई दाखिले समय पर हो रहे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों में आंकड़ा पिछले साल से कम रह सकता है।
एक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ने बताया कि राज्य में कई कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद, शिक्षक की कमी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों की रिक्तियां तुरंत भरनी चाहिए। फिलहाल, सरकारी स्कूलों में Admission प्रक्रिया जुलाई के अंत तक जारी रहेगी।