भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में होगी किसान मुद्दे पर चर्चा 

पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने कहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2017, 8:27 PM IST
tamilarasia
tamilarasia
चेन्नई.
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने कहा आगामी 6 और 7 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में वे राज्य के किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। यहां संवाददाताओं से वार्ता में उन्होंने कहा सूखे से पीडि़त किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्य सरकार को युद्धस्तर पर काम करने के साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी का गठन भी करना चाहिए।

किसानों द्वारा लगातार राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के बावजूद राज्य सरकार द्वारा इस ओर किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा वे जल्द ही नागपट्टिनम जाकर वहां के किसानों की परेशानियां जानने की कोशिश करेंगी। साथ ही नई दिल्ली में इसी सप्ताह होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी।
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की नावें जब्त कर उनको क्षति पहुंचाने के मामले में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा राज्य सरकार को जल्द से जल्द इस बारे में कदम उठा कर मछुआरों की नावें रिहा करानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि रविवार को टी.नगर स्थित भाजपा मुख्यालय कमलालयम में तमिलनाडु भाजपा की पूर्व-सैनिक विंग की कार्यकारी समिति की पहली बैठक आयोजित हुई थी जिसमें तमिलइसै सौंदरराजन सहित पार्टी के अन्य सभी उच्चाधिकारियों ने हिस्सा लिया था।
Published on: