मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने पार्टी जिला सचिवों और अन्य पदाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि विपक्ष सीबीआइ, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और चुनाव आयोग का उपयोग डीएमके के खिलाफ कर सकता है। विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए […]
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने पार्टी जिला सचिवों और अन्य पदाधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि विपक्ष सीबीआइ, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और चुनाव आयोग का उपयोग डीएमके के खिलाफ कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा हमें अपने विरोधियों को कम नहीं आंकना चाहिए। वे हमारे खिलाफ सीबीआइ, इडी, आइटी और इसीआइ का उपयोग करेंगे। वे रोज झूठ फैलाएंगे, भ्रम पैदा करेंगे और मीडिया के जरिए फर्जी खबरें फैलाएंगे। हमें इन सबका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा। यह संवाद 'एन वक्कुचावडी - विजय वक्कुचावडी' के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य बूथ स्तर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करना था।इस बार 2.50 करोड़ से अधिक वोट मिलने की उम्मीद
स्टालिन ने बताया द्रविड़ मॉडल सरकार की योजनाओं से अब तक 1.86 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ राहत सहित सरकार के कार्यों से तटस्थ मतदाता उनके पक्ष में हैं। वर्ष 2021 में गठबंधन को 2.09 करोड़ वोट मिले थे और इस बार 2.50 करोड़ से अधिक वोट मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा बूथ कमेटी सदस्यों से घर-घर जाकर प्रचार करने और महिला कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने का आह्वान किया।