जान जोखिम में डाल चोरी भी की लेकिन वो एटीएम मशीन की जगह पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन निकली।
चेन्नई.
चोरी के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है। अगर चोर के पास अक्ल न हो तो उसकी मूर्खता भी हंसी का कारण बन जाती है। कुछ ऐसा ही वाकया सोमवार अलसुबह चेन्नई के सईदापेट में पेश आया। जहां पर शायद अंगूठा छाप चोर को बैंक में चोरी का विचार आया तो जरूर मगर मूर्खता में उसने एटीएम समझ कर पासबुक प्रिंटिंग मशीन को तोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि पैसे तो मिले नहीं उल्टा उसकी कोशिश बेकार गई और पुलिस भी अब पीछे पड़ गई है।
एसबीआई एटीएम कियोस्क में तोडफोड
मामाला सईदापेट के वीनस रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम कियोस्क की है। जहां पर एटीएम लूटने के इरादे से चोर कियोस्क के अंदर घुस गया। सईदापेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम कियोस्क में एसबीआई कियोस्क में एटीएम मशीन, पासबुक प्रिंटिंग मशीन और चेक लीफ डिपोजिट मशीन ग्राहकों के लिए रखे हुए थे।
सोमवार अलसुबह एक युवक कियोस्क में एटीएम मशीन में तोडफोड कर कैश चुराने पहुंचा था। जान जोखिम में डाल चोरी भी की लेकिन वो एटीएम मशीन की जगह पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन निकली।
मुख्यालय ने पुलिस को दी सूचना
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय के अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी के जरिए देखा कि चेन्नई में एटीएम कियोस्क में तोडफोड की जा रही है। मुख्यालय के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही सईदापेट पुलिस की गश्ती टीम वीनस रोड पहुंची जहां एटीएम कियोस्क में तोडफोड की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला।
पुलिसकर्मियों ने जांच की गई तो पता चला कि वहां लगी पासबुक अपडेट करने की मशीन चोर ने एटीएम मशीन समझकर क्षतिग्रस्त कर दी है।
इस मामले में बैंक के अधिकारियों ने सोमवार सुबह बैंक पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान करने की कोशिश की है। सईदापेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।