चेन्नई

TN LS Election : आयकर छापे में चार करोड़ बरामद

TN LS Election : चेन्नई से 2.60 करोड़, सेलम से 70 लाख,
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2024, 4:55 PM IST
Income Tax Raid: लोहा कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, उड़ीसा में पार्टनर के यहां दी दबिश...मचा हड़कंप
Income Tax Raid: लोहा कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, उड़ीसा में पार्टनर के यहां दी दबिश...मचा हड़कंप


TN LS Election : मतदाताओं को रिश्वत देने की शिकायत पर की गई आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब चार करोड़ की नकदी बरामद की गई है।

चुनाव आयोग को खबर मिली थी कि मतदाताओं में बांटने के लिए कुछ जगहों पर बड़ी मात्रा में नकदी जुटाई गई है। इस मुखबिरी पर कोंडीतोप और ओटेरी समेत पांच जगहों पर तीस से अधिक आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। यही कार्रवाई राज्य के अन्य हिस्सों में भी हुई। इसमें अधिकारियों ने चार करोड़ की बेहिसाब नकदी पकड़ी।विभागीय सूत्रों के अनुसार चेन्नई से 2.60 करोड़, सेलम से 70 लाख, तिरुचि से 55 लाख और वाहन जांच से करीब 40 लाख रुपए पकड़े गए। जांच में पता चला कि इन राशि को लेकर कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं थे और न ही ये रकम बहीखातों में दर्ज थी। चुनाव आयोग को इस बारे में इत्तिला कर दी गई है। अब इस एंगल से जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम का इंतजाम क्यों और किसलिए किया गया? क्या इसके पीछे किसी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी का हाथ है?

Published on:
Also Read
View All
TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार नीम के पेड़ से टकराई, 8 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

थिरुपरनकुंड्रम में दीप जलाने के आदेश पर तमिलनाडु सरकार की पुनर्विचार याचिका, सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर फिर विचार करने की मांग

तिरुपति बालाजी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट करेगा अज्ञात भक्त, 160 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक चढ़ावा

सुप्रीम कोर्ट के कार्तिगई दीपम फैसले का BJP ने किया स्वागत, सौंदरराजन बोलीं- ‘कानूनी प्रक्रिया से निकलेगा समाधान’