महाराष्ट्र में मालगाड़ी पटरी से उतरी

दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला

less than 1 minute read
Jan 06, 2017
Vadodara-Surat MEMU Train Derails
चेन्नई.
काजीपेट बल्लारशाह खंड (महाराष्ट्र) के विहिरगांव में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण दक्षिण रेलवे ने करीब आठ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की यह घटना शुक्रवार अलसुबह हुई। इस घटना के बाद अहमदाबाद से रवाना हुई ट्रेन नम्बर 12655 नवजीवन एक्सप्रेस एवं छपरा से रवाना होने वाली ट्रेन नम्बर 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस को माजरी, आदिलाबाद, मुदखेड़, निजामाबाद, सिंकदराबाद तथा वारंगल होकर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रेन नम्बर 12625 केरला एक्सप्रेस रेनीगुंटा, गुंटकल, वाडी एवं शोलापुर होकर चलाई जा रही है।

इसी प्रकार गुरुवार को चेन्नई से रवाना हुई तमिलनाडु एक्सप्रेस को भी वाया अरक्कोणम, रेनीगुंटा, गुंटकल, वाडी एवं शोलापुर चलाया गया जबकि तिरुवनंतपुरम कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 22648 को विजयवाड़ा, दुव्वाड़ा तथा चेन्नई सेंट्रल बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन नम्बर 22631) को विजयवाड़ा, सिकंदराबाद, वाडी तथा शोलापुर होकर चलाया गया। ट्रेन नम्बर 12433 चेन्नई सेंट्रल हजरत निजामुदीन राजधानी एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल शुक्रवार को रवाना हुई और यह अरक्कोणम, रेनीगुन्टा, गुन्टकल, वाडी एवं सोलापुर होकर चलाई गई। ट्रेन नम्बर 12656 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर रेनीगुन्टा, गुन्टकल, वाडी एवं शोलापुर होकर चलाई गई।
Published on:
06 Jan 2017 08:59 pm
Also Read
View All