चेन्नई

समय का सदुपयोग कर मानव जीवन को सार्थक करें-साध्वी कुमुदलता

साध्वी कुमुदलता ने प्रवचन में कहा- हमें खाली दिमाग नहीं रहना चाहिए। अगर हम हर पल कुछ न कुछ करते रहेंगे तो हमें सफलता हासिल होगी और सफलता हासिल होने पर सुख की अनुभूति होगी। जिस कार्य को करने से सुख का अहसास होता है वह पुण्य का काम है और जिसे करने से हमें पछतावा करना पड़े वह पाप के समान होता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 11:34 AM IST
Feature image

चेन्नई. इस संसार में दिन-रात, बचपन, यौवन, वृद्धावस्था आदि का समय तय है लेकिन जीवन का समय तय नहीं। जीवन की डोर कब टूट जाएगी कोई नहीं जानता। जो वक्त बीत जाता है वह लौटकर नहीं आता। इसलिए जो वक्त हमारे पास है उसका सदुपयोग कर मानव जीवन को सार्थक करना चाहिए। ये विचार अयनावरम स्थित जैन दादावाड़ी में विराजित साध्वी कुमुदलता ने मंंगलवार को प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। अमर्यादित जीवन खतरे से खाली नहीं होता। व्यक्ति को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। अगर मर्यादा रूपी लक्ष्मण रेखा व्यक्ति ने पार कर ली तो जीवन निरर्थक हो जाता है। एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि फूलों में बगीचे के फूलों में सबसे ज्यादा खुशबू होती उसके बाद घर के अंदर लगाए गए गमलों के फूलों में लेकिन सबसे सुंदर दिखने वाले प्लास्टिक के फूलों में न तो खुशबू होती और न ताजगी। हमें संग्रह के साथ-साथ विसर्जन भी करना चाहिए।
उन्होंने कहा अणुव्रतों के साथ तीन गुणव्रत होते हैं। अगर अणुव्रत पुस्तक है तो गुणव्रत उसका आवरण। जीवन में गुणव्रतों को भी ग्रहण करना चाहिए। साध्वी ने दिशाओं की व्याख्या करते हुए कहा कि अगर दिशा सही हो तो व्यक्ति की दशा भी सही होती है। व्यक्ति को दिशाओं का ज्ञान होना आवश्यक है। आमतौर पर चार दिशाएं कही जाती हैं लेकिन भगवान महावीर और ऋषभदेव ने दस दिशाओं का वर्णन किया है।
साध्वी महाप्रज्ञा ने 'मिल जाती है मुक्ति यहां, मिट जाते हैं गम...भजन के माध्यम से कहा कि जो भी परमात्मा के चरणों में जाता है वह आत्मा से परमात्मा बन जाता है। अगर व्यक्ति मोह माया को छोड़कर परमात्मा के द्वारा पर आता है तो वह राग-द्वेष से दूर हो जाता है। साध्वी पदमकीर्ति ने शुक्ल पक्ष सूत्र के माध्यम से सुख प्राप्ति का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हमें खाली दिमाग नहीं रहना चाहिए। अगर हम हर पल कुछ न कुछ करते रहेंगे तो हमें सफलता हासिल होगी और सफलता हासिल होने पर सुख की अनुभूति होगी। जिस कार्य को करने से सुख का अहसास होता है वह पुण्य का काम है और जिसे करने से हमें पछतावा करना पड़े वह पाप के समान होता है।
श्री गुरु दिवाकार कमला वर्षावास समिति के सदस्यों ने बताया कि रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी डेकोरेशन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें एक सोने व दस चांदी की राखियां हैं।

Published on:
Also Read
View All
तमिलनाडु के गांव में मिला 4,000 साल पुराना इतिहास, चट्टानों पर उकेरी गई मछली की रहस्यमयी आकृति

TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मद्रास हाईकोर्ट ने मीडिया कवरेज पर लगाई रोक, सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का आदेश

तिरुवण्णामलै में 2,668 फुट ऊंची पहाड़ी पर प्रज्वलित हुआ महादीपम, 11 दिनों तक जगमगाएगा पवित्र दीप

Tamil Nadu News: सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद भी दीपस्तंभ पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, विजय सरकार ने बदला स्थान

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें