
चेन्नई. वेपेरी स्थित गुरु श्री शांतिविजय जैन कॉलेज फॉर वीमेन में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नृत्य’ व नवरात्रि समारोह का आयोजन किया गया। अंतरमहाविद्यालयीन इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मांबलम सिस्टर के नाम से मशहूर शास्त्रीय गायिकाएं विजयालक्ष्मी और चित्रा थी। मुख्य अतिथियों ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एमके मालती व महाविद्यालय के सचिव पी गौतम वैद की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. एमके मालती ने स्वागत भाषण के साथ मुख्य अतिथियों का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने छात्राओं को नारी शक्ति का महत्व भी बताया।
इस दौरान कई अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें करीब ५०० छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अव्वल रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट २१ को
चेन्नई. राजस्थानी प्रवासियों को जोडऩे एवं युवा शक्ति को एकत्रित करने के उद्देश्य से लूंंकड़ इवेंट्स एवं ओके हैप्पी इवेंट्स द्वारा २१ अक्टूबर को हिट एंड रन किलपॉक के प्रांगण में इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में राजस्थानी समाज की 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीमों को पुरस्कृत करने के अलावा सभी टीमों को प्रोत्साहित पुरस्कार भी दिया जाएगा। दोपहर एक बजे से से होने वाले इस टूर्नामेंट के आयोजक नरेश लूंंकड़ के नेतृत्व में उनकी टीम तैयारियों में लगी हुई है।
श्री अम्बाजी गु्रप के तत्वावधान में डांडिया की धूम
चेन्नई. साहुकारपेट स्थित श्री काशी विश्वान्था शिव मंदिर, कृष्णाप्पा टैंक स्ट्रीट, कोंडीतोप में नवरात्रि के अवसर पर रात्रि 10 बजे से डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। 10 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आयोजन से 19 अक्टूबर तक चलेगा। श्री अम्बाजी गु्रप का यह 11वां नवरात्रि कार्यक्रम है। अच्छे नृत्यकारों को पुरस्कृत किया जाता है। अच्छे नृत्यकारों को पुरस्कृत किया जाता है। रात्रि 12 बजे अंबे माताजी की आरती की जाती है।