
-400 पुलिसकर्मी तैनात
चेन्नई. तमिलनाडु के नागपट्टिनम nagapattinam में दो समुदायों caste में झड़प के बाद तनाव tense का माहौल है। रविवार शाम को नागपट्टिनम के वेदारण्यम vedaranyam में एक व्यक्ति को कार की टक्कर लगने के बाद,दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। पांडियन , समुदाय विशेष के संगठन में पदाधिकारी है। उसकी कार की टक्कर से घायल हुए रामचंद्रन को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांडियन पुलिस थाने चले गए। इसके बाद एक समूह ने कार में आग लगा दी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके गए थे। इसके विरोध में दूसरे समुदाय ने भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। जिसकी निंदा करते हुए वीसीके के सदस्यों ने नागापट्टिनम, नागोर और तिरुमुगल में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शहर में तनाव का माहौल है। डीआईजी लोगनाथन ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। वेदारण्यम शहर और उसके आसपास करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।