चेन्नई

शब्द- शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन

चेन्नई. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति चेन्नई द्वारा केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में शब्द -शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Aug 30, 2019
शब्द- शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन
शब्द- शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन

चेन्नई. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति चेन्नई द्वारा केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में शब्द -शक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केंद्र सरकार के कार्यालयों में काम करनेवाले अधिकारियों- कर्मचारियों की भाषाई क्षमता को सुदृढ़ करते हुए हिंदी में कामकाज को बढ़ावा देना था।

केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ.संतोष कपुडिय़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ मुख्य वैज्ञानिक डॉ.सी.मूरलीधरन ने किया। उनके साथ मंच पर संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ.शुभेन्दु चक्रवर्ती और प्रशासनिक अधिकारी डी वी एस शास्त्री उपस्थित थे। सी एल आर आई की हिन्दी अधिकारी नीरजा ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया।

समिति के सदस्य-सचिव एवं दक्षिण रेलवे के उप महाप्रबंधक, राजभाषा डॉ.दीनानाथ सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हिन्दी को समृद्ध भाषा बताया और कहा कि कार्यालय में हिन्दी के प्रभावी प्रयोग के लिए सही, सरल और सटीक शब्दों का चयन आवश्यक है।

डॉ.सी.मूरलीधरन ने ऐसे ज्ञानवद्र्धक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए नराकास को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजनों से कर्मचारियों में हिन्दी में काम करने की रुचि बढ़ेगी जिसका लाभ संबंधित कार्यालयों को मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में प्रशासनिक शब्दावली, वाक्यांश, मुहावरे जैसे कई राउंड शामिल थे। प्रतियोगिता में केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Updated on:
30 Aug 2019 06:27 pm
Published on:
30 Aug 2019 06:27 pm