
छतरपुर। चंद्रनगर चौकी के बसंतपुर तराहा के समीप दो बाइके आमने-सामने टकराने से तीन लोग घायल हो गए है। वहीं एक बाल-बाल बच गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसा चंद्रनगर के समीप बसंतपुर के पास रविवार की शाम का है। वहीं एक बाइक में तीन लोग सवार थे और दूसरी बाइक में एक युवक सवार था।
जानकारी के अनुसार पन्ना जिला के धीराजल निवासी सूरज द्विवेदी (25), उसका भाई अशोक द्विवेदी (21), दोस्त अमित शुक्ला अपनी बाइक से थे। जो चंद्रनगर के बसंतपुर तिराहा से आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से आ रहे अंकित गुप्ता की बाइक से रविवार की शाम 7 बजे जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक अमित शुक्ला बाल-बाल बच गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंसी मदद से घायलों को लवकुशनगर अस्पताल लाया गया। घायलों में सूरज एवं अंकित को ज्यादा चोटे आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर
छतरपुर। थाना राजनगर के अंतर्गत ग्राम बदुआ में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बाइक चालक टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। जैसे ही इसकी जानकारी परिवार वालों को लगी तो परिवार वाले तत्काल उसे राजनगर अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के ग्राम बदुआ के रीतेश पटेल (8) पिता महिलाल पटेल अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। परिजनों जब तक बाइक का पीछा करते तब तक बाइक चालक भाग गया। परिजनों ने घायल बच्चे को तत्काल राजनगर अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टरों ने उसका इलाज कर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। घायल रीतेश के सिर में गंभीर चोटे आई है। वहीं अस्पताल में डाक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।