छतरपुर

हाईटेंशन लाइन गिरने से 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, साथी बालिका घायल

छतरपुर. बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत झमटुली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी एक सहेली बाल-बाल बची लेकिन मामूली रूप से घायल हो गई। मृत बालिका की पहचान आरती आदिवासी के रूप में हुई है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी।

2 min read
Apr 07, 2025
बालिका का फाइल फोटो

खेत में खेलते समय बालिकाएं हुईं हादसे का ​शिकार

छतरपुर. बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत झमटुली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी एक सहेली बाल-बाल बची लेकिन मामूली रूप से घायल हो गई। मृत बालिका की पहचान आरती आदिवासी के रूप में हुई है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब आरती और उसकी सहेली पूना आदिवासी गांव के पास ही खेत में खेल रही थीं। तभी अचानक ऊपर से गुज़र रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। बिजली की चपेट में आने से आरती गंभीर रूप से झुलस गई जबकि पूना को हल्की चोटें आईं।

हादसे के वक्त आरती के माता-पिता मजदूरी के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरती को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई लवलेश ने बताया कि दोनों लड़कियां खेत में खेल रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। झमटुली गांव में इस घटना से शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि हाईटेंशन लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं और कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Published on:
07 Apr 2025 09:23 pm
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट