छतरपुर

छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, मनचले ने मार दिया चाकू, देखें हमले का Live Video

-छेड़छाड़ का विरोध करना युवती पड़ा भारी-मनचले ने युवती पर किया चाकू से हमला-हमले की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद-जिले के दिदवारा तिगैला की घटना

2 min read
News
छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, मनचले ने मार दिया चाकू, देखें हमले का Live Video

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले जुझार नगर कस्बे के दिदवारा तिगैला में सोमवार की दोपहर एक युवती को मनचले द्वारा की जा रही अश्लील कृत्य का विरोध करना भारी पड़ गया। युवती के विरोध ने नाराज मनचले ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू युवती के सीने में दाहिने हिस्से की तरफ लगा है।


युवती को उसके परिजन द्वारा घायल अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। गनीमत ये रही कि, चाकू के हमले से युवती को लगने वाला जख्म ज्यादा गहरा नहीं है। वरना, उसकी जाच बी जा सकती थी। आपको बता दें कि, मनचले द्वारा युवती पर हमले का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनचले की करतूत नजर आ रही है। फिलहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला और एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।


चाकू से हमले की लाइव वीडियो कैमरे में कैद

आपको बता दें कि, 19 वर्षीय युवती गांव से अपनी बहन और जीजा के साथ जरुरत का सामान खरीदने बाजार आ रही थी। दिदवारा तिगैला पर आरोपी बल्लू सिंह पिता जीतन सिंह निवासी बारीगढ़ उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो बल्लू सिंह ने बीच बाजार उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई। युवती के शरीर से खून बहता देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके घायल युवती के परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में प्राथमिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जंहा इलाज के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना परिसर जुझारनगर भेजा गया। थाना जुझार नगर पुलिस ने घायल युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरु कर दी है।

Published on:
07 Nov 2022 08:10 pm
Also Read
View All
आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना