छतरपुर

आचार संहिता लगते ही एक्शन में आई पुलिस, चुनाव में खपाने लाई गई लाखों की शराब पकड़ी

पुलिस ने 35 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

2 min read
police action in chhaptarpur
आचार संहिता लगते ही एक्शन में आई पुलिस, चुनाव में खपाने लाई गई लाखों की शराब पकड़ी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में पुलिस ने चुनाव की निगरानी बढ़ाने के लिए अपनी सक्रीयता और भी बढ़ा दी। प्रदेश में चल रही हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से कमर कसे हुए है। इसी कड़ी में छतरपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। छापामारी के गौरान पुलिस ने यहां से लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 35 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई है। यही नहीं मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ये कार्रवाई शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई है।


चुनाव में खपाने लाई गई थी अवैध शराब

मामले को लेकर थाना प्रभारी कमलेश साहू का कहना है कि मुखबिर से जानकारी मिली थी थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले छसाल नगर के पीछे झाड़ियों में शराब छिपाकर रखी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 35 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपए की है। आरोपियों ने चुनाव में इसे खपाने के लिए छिपाकर रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की पूछताछ शुरु कर दी है।

Published on:
11 Oct 2023 05:28 pm
Also Read
View All
स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप