छतरपुर

बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत: धीरेंद्र शास्त्री ने तय किया ऑटो का किराया, कन्या विवाह स्थल पर मिलेगी निःशुल्क पार्किंग और नहाने की सुविधा

गंज टावर से बागेश्वर धाम तक का किराया प्रति सवारी मात्र 10 रुपए निर्धारित किया है। वहीं, दुरियागंज स्टेशन से 15 रुपए किराया तय किया है।

2 min read
May 06, 2026
निशुल्क पार्किंग

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार रात धाम परिसर में ऑटो और टैक्सी चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य धाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सस्ता बनाना था। पंडित शास्त्री ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश देते हुए किराए की नई दरें निर्धारित की हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चेतावनी भी दी है।

किराए की नई दरें तय: अब 10 रुपए में पहुंचेंगे धाम

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गंज टावर से बागेश्वर धाम तक का किराया प्रति सवारी मात्र 10 रुपए निर्धारित किया है। वहीं, दुरियागंज स्टेशन से 15 रुपए किराया तय किया है। उन्होंने गणित समझाते हुए बताया कि एक चक्कर में 8 से 15 सवारियां बैठती हैं, जिससे चालकों को 100 से 150 रुपए की पर्याप्त कमाई हो जाती है।सिंगल सवारी: मनमाना किराया वसूलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।पूरी गाड़ी बुकिंग: अगर कोई श्रद्धालु पूरी गाड़ी बुक करता है, तो उससे 150 से 200 रुपए तक लिए जा सकते हैं।खजुराहो मार्ग: खजुराहो से धाम तक का किराया अब 40 रुपए तय किया गया है, जबकि पहले चालक 50 रुपए वसूल रहे थे।

निःशुल्क पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं को जाम और अवैध वसूली से बचाने के लिए पंडित शास्त्री ने बागेश्वर जनसेवा समिति की कन्या विवाह वाली भूमि पर निःशुल्क पार्किंग की घोषणा की है।

कोई रसीद नहीं: इस पार्किंग स्थल पर समिति या ग्राम पंचायत की ओर से कोई रसीद नहीं काटी जाएगी।

नहाने और पानी की व्यवस्था: पार्किंग ग्राउंड में ही पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं ताकि श्रद्धालु वहां नहा सकें और उन्हें पेयजल उपलब्ध हो सके। रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी: अगले तीन महीनों के भीतर पूरे पार्किंग क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा।

दूरी और जाम से मुक्ति

यह स्थान मंदिर से मात्र 300 मीटर और परिक्रमा मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर है, जिससे भक्तों को पैदल कम चलना पड़ेगा और दरबार हॉल के पास लगने वाला जाम भी समाप्त होगा।

नियम तोड़ने पर 5 रुपए में चलेगा ऑटो

ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि यदि वे ओवरचार्जिंग या ओवरलोडिंग बंद नहीं करते हैं, तो धाम की ओर से विकल्प तैयार किया जाएगा।नया विकल्प: उन्होंने कहा कि वे अपने शिष्यों से 10-20 ऑटो दान करवाकर गरीब लड़कों को देंगे। इन लड़कों को ड्राइविंग सिखाकर और लाइसेंस बनवाकर मात्र 5 रुपए के किराए पर गाड़ियां चलवाई जाएंगी।छवि सुधारने की अपील: शास्त्री ने कहा कि वे किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनना चाहते, लेकिन धाम की छवि खराब करने वाली धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेलवे स्टेशन पार्किंग पर पहल

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों को होने वाली सरकारी पार्किंग की समस्या पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सीधे हस्तक्षेप तो नहीं कर सकते, लेकिन रेल अधिकारियों से बात कर ऑटो चालकों के लिए मासिक पास (मंथली पास) बनवाने का प्रयास करेंगे।

Published on:
06 May 2026 10:42 am
Also Read
View All
अधिग्रहण का दंश और मुआवजे का इंतजार- सागर-कबरई फोरलेन की राह में रोड़ा बने 35 करोड़, छतरपुर के 56 गांवों के किसानों ने काम रोककर दी सामूहिक कोर्ट जाने की चेतावनी

छतरपुर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच 70 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मपी-यूपी के बीच सुगम होगा सफर-खजुराहो से बांदा बॉर्डर तक 300 करोड़ की लागत से बन रही फोरलेन सडक़

परिवहन का फर्जीवाड़ा और ट्रकों का टोटा: छतरपुर में पेटी ठेकेदारों के भरोसे गेहूं उपार्जन, न पर्याप्त ट्रक मिले न मजदूर, खुले आसमान के नीचे भीगकर बर्बाद हुआ अन्नदाता का सोना

बायोमेट्रिक सिस्टम ने बिगाड़ी जल गंगा संवर्धन की चाल: छतरपुर की पंचायतों में 2600 निर्माण कार्य फंसे, अधूरे तालाबों की भी कागजों में हो रही पूर्णता