छतरपुर

Changemakers : चेंजमेकर सुनील घुवारा का विजन, इस विधानसभा से है संभावित दावेदार

changmakers.patrika.com for more detail
2 min read
Oct 10, 2018
क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Chhatarpur

छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र अत्यधिक पिछड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती यहां चुनाव जीतीं तब ये क्षेत्र उभरकर सामने आया, लेकिन उनके जाने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। यहां पर सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। रोजगार के अवसर न के बराबर हैं। पत्रिका के चेंजमेकर सुनील घुवारा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपना विजन बताया। कहा कि चुनाव में क्षेत्र के विकास के मुद्दे अहम हैं।


कहा कि आम चुनाव होने वाले हैं। स्थानीय मुद्दों पर काम होना बेहद जरूरी है। जिससे कि क्षेत्र की समस्या का समाधान हो सके। इसको लेकर जिम्मेदारों को आगे आना चाहिए। क्षेत्र की जनता की आवाज सुनना चाहिए। लोकतंत्र में जनता के मुद्दे अहम हैं। पांच साल बाद एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में बड़ामलहरा क्षेत्र का विजन यहां के स्थानीय मुद्दे हैं। जिनमें क्षेत्र की समस्याएं प्रमुख हैं।


1- वर्ष 2006 में नगर में बने डिग्री कॉलेज का निजी भवन बनाया जाए और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति की जाए।


2- नगर के बीचों-बीच से सागर-कानपुर नेशनल हाईवे निकला है। आए दिन हादसे होते हैं। इसलिए बाईपास बनाया जाए।


3- क्षेत्र को रेलवे ट्रैक से जोड़ा जाए।


4- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिला डॉक्टर की पदस्थापना हो।


5- एसडीएम कोर्ट की स्थापना की जाए।


6- युवाओं का पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।


7- बकस्वाहा में गल्र्स हायर सैकंडरी स्कूल एवं डिग्री कॉलेज खुलें।


8- बुंदेलखंड पैकेज के तहत अधूरे निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं।


9- किसानों की खेती वाली उपजाऊ भूमि को वन विभाग के कब्जे से मुक्त कराया जाए।


10- अधूरी पड़ी नल-जल योजनाएं पूरी की जाएं।


महिलाएं
1- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए।


2- महिलाओं के कम्यूनिटी हॉल बनाया जाए।


3- महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाए।


4- गांव-गांव में महिला समूह बनाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।


5- ग्रामीण क्षेत्रों में महिला जागरूकता अभियान चलाए जाएं।


युवा
1- डिग्री कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ मुहैया कराया जाए।


2- स्थानीय आईटीआई में सभी ग्रेड शाखाएं शुरू की जाएं।


3- गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल को स्वयं के भवन में स्थानांतरित किया जाए।


4- राजनीति में युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित की जाए।


5- शिक्षकों का मुख्यालय पर रुकने के लिए कठोर नीति बनाई जाए।

Updated on:
10 Oct 2018 04:11 pm
Published on:
10 Oct 2018 04:11 pm
Also Read
View All
छतरपुर में खुली लूट: 8 दुकानों पर ओवररेंटिंग के जरिए रोजाना 2.60 लाख रुपए की अवैध वसूली, हर महीने 75 लाख रुपए ऐंठ रहे ठेकेदार

घर चलाने की मजबूरी में छूट रही पढ़ाई, बालिकाओं की तुलना में बालक अधिक छोड़ रहे स्कूल

जिला अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस से लागू होगी डिजिटल टोकन और ऑन-स्क्रीन ट्रैकिंग व्यवस्था, घर बैठे बनेगी पर्ची

Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

भोपाल में फाइलों में दबा छतरपुर के आधुनिक बस स्टैंड का सपना, 1 साल से अटकी पीपीआर, 5 साल की देरी से 15 करोड़ रुपए बढ़ी प्रोजेक्ट की लागत