20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhatarpur News: बुंदेलखंड के लाखों यात्रियों को सौगात, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू

Special Train: बुंदेलखंड के यात्रियों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। आज से छतरपुर से बेंगलुरु और नागपुर के लिए नई वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू हो रही है। भोपाल जाने वालों को भी आसान और बेहतर विकल्प मिलेगा।
2 min read
Google source verification
Pune Kolhapur Express train

पुणे-कोल्हापुर यात्रियों को बड़ी राहत! स्पेशल ट्रेन अब रोजाना चलने वाली एक्सप्रेस बनी (Patrika File Photo)

Prayagraj-Yeshwantpur Special Train: बुंदेलखंड के रेल यात्रियों के लिए आज का दिन एक नई और बड़ी सौगात लेकर आया है। लंबे समय से दक्षिण भारत और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे क्षेत्रवासियो की मुराद आखिरकार पूरी हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु (यशवंतपुर) के बीच नई वीकली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04149/04150) चलाने का निर्णय लिया है, जो 5 अगस्त से विधिवत शुरू गई है। यह ट्रेन खजुराहो, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, टीकमगढ़ और ललितपुर होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को पहली बार सीधे नागपुर, सिकंदराबाद और बेंगलुरु (यशवंतपुर) तक सुविधाजनक रेल सेवा मिल रही है।

भोपाल, दक्षिण भारत और नागपुर तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी

इस ट्रेन की शुरुआत से केवल दक्षिण भारत की यात्रा ही आसान नहीं हुई है, बल्कि भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी बहुत बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। ट्रेन छतरपुर से रात 3:08 बजे रवाना होकर सुबह 9:30 बजे रानी कमलापति (भोपाल) पहुंच जाएगी। इससे सरकारी काम, इलाज या व्यावसायिक कार्यों के लिए भोपाल जाने वाले यात्रियों को सुबह-सुबह पहुंचने का एक नया और समय बचाने वाला विकल्प मिल गया है।

8-8 फेरे लगाएगी ट्रेन, नियमित करने की मांग

रेलवे प्रशासन ने आगामी त्योहारों और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए फिलहाल इस वीकली स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। यह ट्रेन आज 5 अगस्त से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार (आज से शुरू होकर) चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 8 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 8-8 फेरे लगाएगी। हालांकि, इस रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों ने अभी से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग उठाना शुरू कर दिया है।

कुल 23 कोच की होगी पूरी ट्रेन

यात्रियों की हर श्रेणी का ध्यान रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इसमें 1 फर्स्ट / सेकंड एसी. 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर क्लास, 7 जनरल (अनारक्षित) कोच, 2 एसएलआर कोथ शामिल हैं।

यह रहेगी समय-सारणी

गाड़ी संख्या 04149 (प्रयागराज से यशवंतपुर - हर बुधवार)

प्रयागराज शाम 6 बजे (रवाना)

खजुराहो- रात 1.40 बजे

छतरपुर- रात 3.08 बजे

टीकमगढ़- सुबह 4.20 बजे

ललितपुर- सुबह 5.28 बजे

रानी कमलापति (भोपाल)- सुबह 9.30 बजे

नागपुर- शाम 5.00 बजे

यशवंतपुर (बेंगलुरु)- शुक्रवार रात 9 बजे (पहुंचेगी)

गाड़ी संख्या 04150 (यशवंतपुर से प्रयागराज हर शनिवार)

यशवंतपुर- सुबह 7 बजे (रवाना)

नागपुर- रविवार सुबह 7.30 बजे

रानी कमलापति (भोपाल)- दोपहर 2.15 बजे

ललितपुर- शाम 6.18 बजे

टीकमगढ़ - शाम 7.10 बजे

छतरपुर- रात 8.30 बजे

खजुराहो-रात 9.20 बजे (पहुंचेगी)