छतरपुर

छतरपुर में मौसम का यू-टर्न: बादलों की ओट में 5 डिग्री उछला न्यूनतम पारा

छतरपुर सहित सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ झंझावात (तेज हवा)और वज्रपात (आकाशीय बिजली)की चेतावनी जारी की है।

2 min read
Feb 21, 2026
न्यूनतम तापमान में जबरदस्त उछाल

अगले 24 घंटे के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट

जिले के मौसम मिजाज में शुक्रवार को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब बादलों ने डेरा डाल लिया है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार को महज 9.2 डिग्री सेल्सियस था। बादलों की सक्रियता के कारण रात के तापमान में करीब 5 डिग्री की यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, छतरपुर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने छतरपुर सहित सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ झंझावात (तेज हवा)और वज्रपात (आकाशीय बिजली)की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आसमान मुख्यतः मेघमय बना रहेगा और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।

नौगांव रहा प्रदेश के ठंडे शहरों में शामिल

तापमान की बात करें तो छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश के सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में तीसरे स्थान पर रहा, जहां अधिकतम पारा 25.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक तापमान इसी तरह स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

किसानों और आम जन के लिए विशेष सलाह

खराब मौसम और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों व जल निकायों से दूर रहें। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखें और आंधी-तूफान के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें। मवेशियों को खुले क्षेत्रों में न छोड़ें और उन्हें सुरक्षित शेड में रखें।

Published on:
21 Feb 2026 10:43 am
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर