छतरपुर

छतरपुर में लू का अलर्ट: 15 किमी की रफ्तार से चलेंगी कातिल गर्म हवाएं, खजुराहो और नौगांव में सूरज के तेवर हुए प्रचंड,अगले 48 घंटे आसमान से बरसेगी आग

जिले में लू का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से खजुराहो और नौगांव के इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी के साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं जनजीवन को बेहाल करेंगी।

2 min read
Apr 24, 2026
सूरज के तेवर हुए प्रचंड

बुंदेलखंड की धरती अब आग उगलने लगी है। छतरपुर जिले में गर्मी के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विभाग ने ताज़ा बुलेटिन जारी करते हुए जिले में लू का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से खजुराहो और नौगांव के इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी के साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं जनजीवन को बेहाल करेंगी।

खजुराहो में गर्मी का टॉर्चर: 43.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा इलाका

जिले में तापमान के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नौगांव में भी पारा 43 डिग्री के स्तर पर बरकरार है। गर्म हवाओं के चलते अब कूलर और पंखे भी जवाब देने लगे हैं। वातावरण में नमी की कमी और शुष्क हवाओं ने लू के खतरे को और अधिक प्रभावी बना दिया है।

इन 6 जिलों के लिए विशेष चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छतरपुर के साथ-साथ टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में लू का प्रकोप सबसे अधिक रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं और प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण के कारण तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं।

प्रशासन की सलाह: दोपहर 12 से 3 बजे तक सावधानी ही बचाव

लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने एडवायजरी जारी की है।
सीधी धूप से बचें: दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। यदि बहुत जरूरी हो, तो सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढंककर ही निकलें।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान: प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। ओआरएस, छाछ, लस्सी और नींबू पानी का अधिक सेवन करें।

बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल: लू का असर सबसे जल्दी बच्चों और बुजुर्गों पर होता है, उन्हें ठंडे वातावरण में रखने का प्रयास करें।

हवा की 10 से 15 किमी की रफ्तार इस भीषण गर्मी को और अधिक कातिल बना रही है, जिससे लू लगने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

आज की तापमान रिपोर्ट

खजुराहो: अधिकतम 43.4°C | न्यूनतम 23.2°C
नौगांव: अधिकतम 43.0°C | न्यूनतम 23.0°C

हवा: 15 किलोमीटर प्रतिघंटा (लू के थपेड़े)

Published on:
24 Apr 2026 10:48 am
Also Read
View All
किताबों के बोझ और भविष्य की चिंता के बीच घुट रहा बचपन, 25 प्रतिशत छात्र अकेलेपन के शिकार

सायरन बजाते दौड़ रही एंबुलेंस में इश्कबाजी! कॉलेज की लड़की के साथ पकड़ाया ड्राइवर

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बड़ी राहत: जून 2026 की परीक्षाओं के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 28 अप्रेल तक भर सकेंगे फॉर्म

सागर-कानपुर फोरलेन निर्माण की आड़ में मुरूम का अवैध खेल: एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 98 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

छतरपुर में गेहूं उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: जिले के 60 केंद्रों पर खरीदी शुरू, अब तक 4390 मीट्रिक टन गेहूं की हुई तुलाईतकनीकी बाधाएं दूर होने से स्लॉट बुकिंग में आई तेजी