
ambulance misuse driver caught with college girl student (soure patrika)
MP News: अभी तक 108 एंबुलेंस के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए हैं लेकिन मध्यप्रदेश के छतरपुर में एंबुलेंस के दुरुपयोग का जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। यहां एक एंबुलेंस में इश्कबाजी करते हुए ड्राइवर को पकड़ा गया है। एंबुलेंस में कॉलेज छात्रा को बैठाकर ड्राइवर सायरन बजाते हुए रोड पर तेज रफ्तार में एंबुलेंस को दौड़ा रहा था। जब लोगों ने एंबुलेंस में लड़की को बैठे देखा तो उन्होंने एंबुलेंस का पीछा कर रुकवाया तो एंबुलेंस में हो रही इश्कबाजी का खुलासा हुआ।
छतरपुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बुलेंस के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए, उसमें एक वाहन चालक छात्रा को बैठाकर ले जाते हुए पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने सड़क पर 108 एम्बुलेंस को सायरन बजाते हुए तेज रफ्तार में जाते देखा। आमतौर पर सायरन का मतलब किसी मरीज की गंभीर स्थिति होती है, लेकिन जब व्यक्ति की नजर अंदर पड़ी तो नजारा कुछ और ही था। एम्बुलेंस के अंदर मरीज की जगह एक युवती (छात्रा) बैठी हुई थी।
मामला संदिग्ध लगने पर युवक ने अपनी बाइक से एम्बुलेंस का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया। एम्बुलेंस रुकते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब चालक से मरीज के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया और छात्रा को अपनी बहन बताने लगा। हालांकि, जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की और नाम पूछा, तो वह सही जवाब नहीं दे पाया।
इधर बुधवार को नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर सांवलखेड़ा के पास एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में आग लग गई। सिवनी मालवा से महिला मरीज सुमन यदुवंशी को नर्मदापुरम जिला अस्पताल ले जा रही निजी एंबुलेंस में आग लग गई। सुमन ऑक्सीजन पर थी, आग लगते ही तुरंत ड्राइवर ने एंबुलेंस रोकी और मरीज को बाहर निकाला और उसे किसी तरह ऑक्सीजन लगाई। इस बीच आग की तेज लपटें एंबुलेंस से उठने लगी थीं। इधर, सूचना मिली तो डोलरिया पुलिस भी सक्रिय हो गई। थाने से आते समय उन्होंने पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर लिया और मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मरीज को दूसरी एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजा। एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया है।
Published on:
23 Apr 2026 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
