छतरपुर

बड़ी खबर : कोविड सेंटर में कोरोना के मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान

फांसी लगाने से कुछ घंटे पहले कमिश्नर ने किया था कोविड सेंटर का दौरा। दोस्त ने बताया- भोपाल के चिरायु रेफर न किये जाने से था परेशान।

2 min read
BIG NEWS
बड़ी खबर : कोविड सेंटर में कोरोना के मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान

छतरपुर/ मध्य प्रदेश के छतरपुर में दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक ने कोविड सेंटर के अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि, मृतक के ताऊ छतरपुर के एक जानेमाने सामजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं और पिता कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। मृतक की खुद एक जूते की फैक्ट्री थी साथ ही वो जूते का थोक व्यवसाय भी करता था। बस स्टैंड पर उसका अपना रेस्टोरेंट भी है। हालांकि, लॉक डाउन की अवधि में मार्च से लेकर अब तक युवक के तमाम कारोबार बंद थे।

युवक के मन में थीं ये चिंताएं

जानकारी के मुताबिक, कोविड सेंटर में कल युवक की दूसरी ही रात थी। हालांकि, एक कॉमन फ्रेंड को मंगलवार को युवक ने बताया था कि वो पहले से ही कुछ बातों को लेकर चिंतित था, लेकिन वो अपनी चिंताओं को लेकर अपने किसी भी संबंधी से कह नहीं पा रहा था। वो जल्द से जल्द अपने घर जाना चाह रहा था। उसे लगता था कि, अगर कोरोना का इलाज ही कराना है, तो चिरायु भोपाल जाकर क्यों न कराया जाए। इस संबंध में उसने कई बार अस्पताल प्रबंधन से भी उसे भोपाल रेपर करने की अपील की थी। इसके अलावा, उसके ताऊ भी उसका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में कराने के प्रयास कर रहे थे।


पत्नी और बच्चों की भी थी चिंता

एक और चिंता उसे अपने परिवार की भी थी,एक दोस्त से बात करते हुए उसने कहा था कि, उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे तीन दिन पहले ही ननिहाल से लौटे थे। उनके सेंपल भी लिए जाएंगे, कहीं मेरे बच्चों को भी कोरोना संक्रमण न निकले। इन्ही सब उधेड़ बुन के बीच 27 जुलाई की एक रात, 28 जुलाई का पूरा दिन युवक ने कोविड सेंटर में गुज़ारा और रात लगभग 12 बजे फाँसी लगा ली।

Published on:
29 Jul 2020 11:09 am
Also Read
View All
स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप