छतरपुर

अपहरण का LIVE वीडियो, छतरपुर में दिनदहाड़े डेयरी संचालक की किडनैपिंग

Kidnapping Case: डेयरी संचालक का अपहरण कर ले जा रहे थे बदमाश, फोरलेन पर घेराबंदी कर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
chhatarpur kidnapping
daylight kidnapping dairy owner four accused arrested, दिनदहाड़े अपरहण करते बदमाश (Source-Patrika)

Chhatarpur Kidnapping Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक का कार से अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश कार से युवक को जबरदस्ती उठाकर ले जा रहा थे, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने फोरलेन पर बदमाशों की कार को घेरकर पकड़ा और पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित युवक डेयरी संचालक है।

दूध डेयरी संचालक से मारपीट, अपहरण

छतरपुर शहर की चौबे कॉलीनी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूध डेयरी की दुकान खोलने को लेकर चल रहा विवाद मारपीट और अपहरण की घटना तक पहुंच गया। डेयरी संचालक राकेश यादव के साथ चार लोगों ने मारपीट करते हुए उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया और अपने साथ अगवा कर ले गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर पुलिस को सूचना दी।

फोरलेन पर पुलिस ने पकड़ा

दिनदहाड़े अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही देर में पेट्रोल पंप के पास आरोपियों की कार को घेरकर पकड़ा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से पीड़ित राकेश यादव को सकुशल छुड़ाया। बताया गया है कि चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी का कारोबार करने वाले संचालकों के बीच अगल-बगल दुकान खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव और ओम अरजरिया पर राकेश यादव के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अपहरण का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
21 Oct 2026 05:28 pm
Published on:
21 Oct 2026 05:03 pm