छतरपुर

दिग्विजय सिंह ने गुरुपूर्णिमा पर आचार्य विद्यासागर जी से लिया आशीर्वाद

खजुराहो पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

2 min read
Digvijay Singh blesses Acharya Vidyasagarji Gurupurnima

छतरपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को सुबह 11 बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खजुराहो पहुंचे। उन्होंने खजुराहो के दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में चातुर्मास के लिए पधारे जैन धर्मगुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिग्विजय सिंह ने आचार्य श्री से हाथ से बने खादी के कपड़े पर चर्चा करते हुए जैन समाज को हाथ से बने कपड़े का ही उपयोग करने की प्रेरणा देने का अनुरोध किया। जिसे आचार्य श्री ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आचार्य श्री को बताया कि उन्होंने अपनी सरकार में शासकीय उपयोग में खादी के वस्त्र खरीदना ही आवश्यक कर दिया था। उन्होंने आचार्य श्री को बताया कि एक एकड़ कपास से 15 लोगों को रोजगार मिलता है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बताया कि उनको गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूज्य आचार्य श्री के द्वारा देश भर में शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बेरोजगारी मिटाने के लिए जो सत प्रयास प्रारम्भ किए गए हैं। जिसमें आचार्य श्री ने हाथ से बने कपड़े खरीदने की प्रेरणा को सर्वोपरि बताया। जिसमें नवजवानों ने एक एक दो दो करोड़ के सालाना की नौकरी छोड़कर हाथ से बने कपड़ों के रोजगार से जुडऩे का कार्य किया है। हम तो कांग्रेसी हैं वैसे भी खादी का ही प्रयोग करते हैं। हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खादी पहनकर ही जंग लड़ी थी। बैसे भी कांग्रेस का जो सदस्य होता है वह खादी का उपयोग करता है। दिग्विजय सिंह ने मंदिर परिसर में राजनैतिक सवालों को टाल दिया और जय जिनेन्द्र कहते हुए आगे बढ़ गए।
शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा फर्जी
खजुराहो। गुरु पूर्णिमा के अवसर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेने खजुराहो पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए फर्जी यात्रा बताया। कहा कि आशीर्वाद तो बड़ों से लिया जाता है यहां तो रथ पर बैठा आदमी आशीर्वाद मांग रहा है और आशीर्वाद देने वाले बिचारे जमीन पर धक्का खा रहे हैं। कार्यक्रम में कहा जाता है कि फूल बरसाओ। क्या ये फर्जी यात्रा नहीं है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने पर कहा कि शिवराज झूठे हैं उन्होंने मुझपर झूटे आरोप लगाए हैं जिनका उनके पास कोई प्रमाण नहीं है इसलिए वह शिवराज पर दावा करके उनको अदालत में खड़ा करेंगे।

Published on:
28 Jul 2018 02:59 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर