छतरपुर

छतरपुर के इस डॉक्टर ने स्वच्छता के लिए की अनोखी पहल

प्रदेशभर के जिलों में पहुंचकर लोगों को सफाई के लिए कर रहे हैं प्रेरित

2 min read
Jun 20, 2018
Dr. Abhneet Gupta of Chhatarpur unique initiative for cleanliness
Dr. Abhneet Gupta of Chhatarpur unique initiative for cleanliness

छतरपुर। शहर में जन्मे स्किन स्पेशलिस्ट एवं बॉलीवुड डॉक्टर के रूप में चर्चित डॉ. अभनीत गुप्ता अब सफाई को लेकर आनोखी कैंपेन चला रहे हैं। उन्होंने हालही में ७० लाख की एक लग्जरी कार ली है। इस कार से वे कचरा उठाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं। बॉलीवुड डॉक्टर का अवॉर्ड लेने वाले अभिनीत ने भोपाल में अपनी कार के साथ यह अनोखा अभियान शुरू किया है। वे इन दिनों छतरपुर आए हैं। इसके बाद अब वे कानपुर में 70 लाख की लग्जरी कार से कचरा उठाएंगे। उन्होंने कार के पीछे ट्रॉली बांधकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का बीड़ा उठाया है।
शहर की शांतिनगर कॉलोनी निवासी डॉ. अभिनीत गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वे लोगों को कानपुर जाकर जागरुक करेंगे। देश में टॉप-10 गंदे शहरों में आने वाले कानपुर में लोगों को 70 लाख रुपए की कार के पीछे ट्रॉली लगाकर जागरुक करेंगे। इसके पहले वे भोपाल में भी कार के पीछे ट्रॉली लगाकर कचरा उठा चुके हैं। डॉ. गुप्ता को माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर द्वारा बॉलीवुड डॉक्टर का अवॉर्ड दिया जा चुका है। डॉ. अभिनीत के पिता सर्वेश गुप्ता बिजिलेंस से रिटायर्ड हुए हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ. अभिनीत गुप्ता पिता और चाचा को अपना रोल मॉडल बताते हैं। इसलिए १४ फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के खास मौके पर उन्होंने पिता को यह 70 लाख की लग्जरी कार गिफ्ट में दी थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने काफी परेशानियां झेली और वह लोगों के घर-घर जाकर एक छोटी सी गाड़ी में मशीनें ले जाकर मरीजों का इलाज करते थे। आस्ट्रेलिया से स्किन केयर का कोर्स करके आने के बाद 2009 में उन्होंने भोपाल में क्लीनिक शुरू किया। वे बताते हैं कि अपना क्लीनिक खोलने के पहले उन्होंने खुद ही अपनी बहन के साथ वहां की सफाई की थी। क्योंकि उस समय इतने रुपए भी नहीं होते थे कि सफाई वाले को दे सके।
पढ़ाई के साथ किया पार्ट टाइम जॉब :
अभिनीत गुप्ता बताते हैं कि वह आज जो भी हैं अपने परिवार के कारण हैं। उनके हौसले के कारण उनके पिता हैं जिनके कारण ही वह आज इस मुकाम पर हैं। परिवार के सपने को पूरे करने के लिए उन्होंने पार्ट टाइम जॉब की और उसके साथ-साथ पढ़ाई शुरू की। सबसे पहले फि जियोथैरिपी की पढ़ाई की और उसके बाद एमबीबीएस किया फि र ऑस्ट्रेलिया से स्किन केयर की पढ़ाई पूरी की। डॉ.् अभिनीत मॉडलिंग भी करते हैं और वह 2010 में मिस्टर भोपाल भी रहे।
यह अवॉर्ड हुए डॉ. अभिनीत के नाम
- अभिनीत को कई नेशनल अवाड्र्स भी मिल चुके हैं। साथ ही साथ उन्हें बॉलीवुड डॉक्टर का भी अवार्ड मिला है।
- 2010 में बेस्ट स्किन क्लीनिक अवार्ड
- 2011 में बेस्ट कॉस्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड
- 2012 में इंडियन हेल्थकेयर एक्सीलेंट अवार्ड
- 2013 में इंटरनेशनल आर्च ऑफ यूरोप फॉर क्वालिटी एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंडियन हेल्थकेयर एक्सीलेंट अवार्ड।
- 2014 में सोहा अली खान द्वारा बेस्ट स्किनकेयर क्लीनिक के लिए हेल्थकेयर एक्सीलेंट अवार्ड।
- 2015 में बैंकॉक में माधुरी दीक्षित द्वारा युवा वैज्ञानिक का अवार्ड।
- 2015 में एशिया हेल्थकेयर एक्सीलेंट अवार्ड और ग्लोबल क्वालिटी अवार्ड करिश्मा कपूर द्वारा।
- 2016 में गोवा में ऑइकॉन ऑफ द इयर अवार्ड मुख्यमंत्री फ्रांसिस्को डिसूजा और एछलीट मिल्खा सिंह द्वारा।

Published on:
20 Jun 2018 11:10 am
Also Read
View All
6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए

अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा

राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन