छतरपुर

गोदाम-घरों में बनाया जा रहा नकली गुटखा व तंबाकू, ग्वालियर-महोबा से भी मंगा रहे

छतरपुर शहर व नौगांव इलाके में चल रहा गुटखा की अवैध फैक्ट्रियां का गोरखधंधसागर-दमोह तक हो रही सप्लाई, ज्यादा कमीशन के चलते खप रहा अवैध गुटखा  

2 min read
Jul 27, 2020
Fake gutkha and tobacco being made in godowns, are also sought from Gwalior-Mahoba

छतरपुर. कई गुना मुनाफा देने वाला गुटखा का अवैध कारोबार बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय व नौगांव इलाके में अवैध फैक्ट्रियों में नकली ब्रांडेड गुटखा बड़ी मात्रा में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही ग्वालियर-महोबा से भी अवैध रुप से गुटखा मंगाया जा रहा है। अवैध गुटखा न केवल छतरपुर जिले में खप रहा है बल्कि बड़ी मात्रा में सागर-दमोह तक सप्लाई भी किया जा रहा है। गुटखा की मांग और मुनाफा को देखते हुए कई व्यापारी अवैध धंधे में उतर गए हैं। अवैध रुप से बने गुटखा को छोटे मालवाहकों से शहर-गांव और जिले के बाहर भेजा जा रहा है। कमीशन ज्यादा होने से दुकानदार भी इसकी बिक्री पर जोर देते हैं।
पिछले कुछ समय से अवैध गुटखा बनाने वाले व्यापरियों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र को अवैध गुटखा फैक्ट्रियों का हब बना रखा है। ऐसा नहीं है कि इसकी भनक संबंधित अधिकारीयों को नहीं हो, इसके बाद भी अधिकारीयों द्वारा इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे नगर सहित क्षेत्र में बेखोफ अवैध गुटखा बनाने और बेचने का कारोबार पनप रहा है। जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों पूर्व लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए मिक्स गुटखा पर रोक लगाई थी। जिसके बाद से लाइसेंसधारी गुटखा व्यापारियों द्वारा पान मसाला और तम्बाकू अलग-अलग बनाए जाने लगे थे। बिना लाइसेंसधारी अपनी-अपनी मिक्स गुटखा की मशीनें लगाकर तम्बाकू युक्त गुटखा बनाकर व्यापार कर रहे हैं।
३ महीने से नकली गुटखा, तंबाकू बना रही फैक्ट्रियां
छतरपुर के गल्लामण्डी, सरानी रोड, शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं कुछ ग्रामीण इलाकों में पिछले दो महीने से ब्राण्डेड गुटखा, तंबाकू की मांग को पूरा करने के लिए इनका नकली उत्पाद बनाया जा रहा है। इन इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियां पिछले तीन महीने में शुरू हुई हैं जहां धड़ल्ले से तंबाकू और गुटखे का निर्माण हो रहा है। इस दौरान ओरछा रोड थाना पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गाहे-बगाहे लगभग आधा दर्जन स्थानों पर कार्यवाही कर माल और मशीनें भी जब्त किए गए ,लेकिन फिर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी।
देशी फैक्ट्री में बन रहा नकली ब्रांडेड गुटखा
अवैध रूप से संचालित देशी गुटखा फैक्ट्रियों में माफियाओं में अवैध तरीके से ब्रांडेड गुटखों का नकली माल भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें राजश्री, कमलापसंद, तलब सहित कई नामी गुटकों का डुप्लीकेट माल तैयार किया जा रहा है। गुटखा माफिया के गुर्गे दुकानदारों के घर-घर जाकर होम डिलेवरी करते हुए अवैध गुटखा बेच रहे हैं। क्षेत्र में अवैध रूप से नवाब, योगी, मोनी, भोला, किस्मत 2 , किंग, जन्नत 2, राजकमल, पवन, समता, मनपसंद सहित कई नामों से अवैध गुटखों का निर्माण किया जा रहा है ।
नौगांव शहर में यहां संचालित हो रही गुटखा फैक्ट्रियां
नौगांव नगर से ईशानगर रोड, धौर्रा रोड, डिस्लरी रोड, गर्रोली रोड, हल्लू कॉलोनी के पास वीरेंद्र कॉलोनी, परम कॉलोनी सहित अलीपुरा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से मिक्स गुटखा फै क्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इन जगहों से यह गुटखा बनने के बाद नगर सहित आसपास के क्षेत्र के दुकानदारों के अलावा उत्तरप्रदेश की सीमाओं के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निजी वाहनों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है।

Published on:
27 Jul 2020 08:14 am
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक परियोजना: विस्थापित ग्राम डुगरिया में ग्रामीणों ने दिखाई सहमति, मुआवजे के बाद स्वेच्छा से हटाए गए 14 मकान

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निर्देश: छतरपुर मेडिकल कॉलेज में डीन और प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी,जिला अस्पताल होगा अटैच

छतरपुर में किसान राहत राशि का महाघोटाला, विधानसभा में गूंजी अपात्रों को भुगतान की गूंज, राजस्व मंत्री ने स्वीकारी गड़बड़ी पर तहसीलदारों ने नहीं दी जांच रिपोर्ट, इसलिए अटकी कार्रवाई

बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेगा लघु, एमएसएमई का इनक्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप्स को मिलेगा 80 लाख का बूस्ट

MP में नई रेलवे लाइन का काम शुरू, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर