छतरपुर

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए साढ़े तीन करोड़ खर्च के ऑडियों को लेकर सेवादारों में मारपीट

ओशिवरा थाना में दर्ज हुई एफआइआर के मुताबिक उपाध्याय ने अपनी शिकायत में बताया है कि बागेश्वर धाम मुंबई समिति के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और घर में मौजूद महिला और बच्चों पर भी हमला किया।

less than 1 minute read
May 11, 2024
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए मारपीट के आरोपी

छतरपुर. बागेश्वर धाम मुंबई समिति के लोगों पर मुंबई के हिंदूवादी नेता नितिन उपाध्याय के घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज हुआ है। ओशिवरा थाना में दर्ज हुई एफआइआर के मुताबिक उपाध्याय ने अपनी शिकायत में बताया है कि बागेश्वर धाम मुंबई समिति के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और घर में मौजूद महिला और बच्चों पर भी हमला किया। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। उपाध्याय की शिकायत पर ओशिवरा थाने में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआइआर के मुताबिक

नितिन उपाध्याय के मुताबिक वे बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार हैं। धीरेंद्र शास्त्री और नितिन पन्ना जिले के मूल निवासी है। वर्ष 2017 से वे महाराज के सेवादार हैं। नितिन उपाध्याय की जान पहचान बाबा बागेश्वर धाम महाराष्ट्र सेवा समिति बनाने वाले अभिषेक करंजुले से भी है। अभिषेक ने नितिन के साथी व राजस्थान के रहवासी अशोक शर्मा को धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवाने के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट बताया था। इस बातचीत का ऑडियो वायरल भी हुआ था। इस पर अभिषेक ने नितिन उपाध्याय पर दबाव बनाया कि अशोक शर्मा का पता आपने ही बताया था, अब उससे ऑडियो डिलीट कराएं। या फिर खुद जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो बनाओ कि पैसे का बजट मैंने (नितिन उपाध्याय) बताया था। नितिन जब इस बात के लिए राजी नहीं हुए, तो अभिषेक गुरुवार को 10 से 12 लडक़ों को लेकर नितिन के ओशिवरा घर में घुसे और मारपीट कर दी। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी और बच्चों को भी मारा और डराया गया। ओशिवरा थाने में मामना दर्ज किया गया है।

Published on:
11 May 2024 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर