छतरपुर

कोहरे की आगोश में शहर, हवाओं का असर शुरु, तीन डिग्री गिरा पारा, जल्द ही फिर लौटेगी ठंड

छतरपुर. जिले में ठंड फिर से लौट आई है और दिन व रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान चार डिग्री पहुंचने से कंपा देने वाली सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं घना कोहरा छाने से रात 9 के बाद सड़कों पर केवल धुंध नजर आने लगी है। शहर की सड़कों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया है और जिसकी वजह से रात के समय आवागमन भी बाधित हो रहा है।

2 min read
Dec 30, 2025
सड़क पर छाया घना कोहरा

चार दिनों तक शहर में छाएगा घना कोहरा

छतरपुर. जिले में ठंड फिर से लौट आई है और दिन व रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान चार डिग्री पहुंचने से कंपा देने वाली सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं घना कोहरा छाने से रात 9 के बाद सड़कों पर केवल धुंध नजर आने लगी है। शहर की सड़कों को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया है और जिसकी वजह से रात के समय आवागमन भी बाधित हो रहा है। मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि फिलहाल चार दिनों तक जिले में घना कोहरा छाने की आशंका है। रात के समय कोहरा धुंध में बदल रहा है। सर्द हवाएं भी दिन में चलने से मौसम में परिवर्तन आया है और ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह खिली धूप, लेकिन दिन भर चलीं ठंडी हवा

सोमवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा और उसके बाद धूप खिली तो लोगों को कुछ ताहत महसूस हुई, लेकिन दोपहर से ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला जो शाम तक ठंड का अहसास कराता रहा। जिले में बादलों के छट जाने के बाद ठंड की वापिसी हुई है और तापमान लगातार गिरने से अधिक ठंड पड़ने के आसार भी मौसम केंद्र दे रहा है। वहीं नौगांव में पांच डिग्री से कम रात का तापमान दर्ज किया गया है।

शाम की बसों को हुई देरी

कोहरा छाने की वजह से रात को चलने वाली बसों को परेशानी हुई। करीब एक घंटे देरी से बसों को चलाया गया। शाम के वक्त से कोहरा घना होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं खजुराहो से दिल्ली वाली फ्लाइट भी एक घंटे देरी से पहुंची।

बीते एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान

23 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 16.0 न्यूनतम- 7.0

24 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 26.7 न्यूनतम- 6.0

25 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 24.4 न्यूनतम- 8.0

26 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 24.0 न्यूनतम- 7.0

27 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 23.2 न्यूनतम- 6.0

28 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 23.4 न्यूनतम- 5.0

29 दिसंबर 2025 - अधिकतम- 24.2 न्यूनतम- 6.0

Published on:
30 Dec 2025 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर