छतरपुर

स्टेडियम में नेचुरल टर्फ के बीच फुटबॉल ग्राउंड ने लिया आकार, हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा पूरा मैदान

खिलाडिय़ों को 15 फरवरी तक मिल जाएगी सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और मल्टी स्पोट्र्स बिल्डिंग की सौगात
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2024, 11:57 AM IST
 स्टेडियम में चल रहा निर्माण
स्टेडियम में चल रहा निर्माण

छतरपुर. खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए शहर के स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के साथ मल्टी स्पोट्र्स बिल्डिंग ने आकार लेना शुरू कर दिया है। स्टेडियम में फुटबाल ग्राउंड के साथ नेचुरल टर्फ का निर्माण का तेजी से जारी है। पीडब्ल्यूडी के द्वारा चार करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, नेचुरल टर्फ और मल्टी स्पोट्र्स बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। अगले माह से खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक स्पोट्र्स क्लब की सौगात मिलेगी। निर्माण एजेंसी को निर्माण पूर्ण करने के लिए 15 फरवरी की आखिरी डेडलाइन जारी की गई है।

बास्केट और वॉलीबॉल कोर्ट बनकर तैयार
स्पोट्र्स एक्टिविटी के लिए स्टेडियम में बॉस्केटबाल और वॉलीबॉल कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। पीडब्ल्यूडी के ईई ने बताया कि पूरे ग्राउंड में हाई मास्ट लाइटिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि चारों तरफ लाइटिंग से रात में भी खेल जारी रहेगा। इससे रात में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। फुटबॉल ग्राउंड में जलभराव को रोकने के लिए नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

मिलेगी ट्रेनिंग
खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी मिलेगी। जिले के खिलाडिय़ों को नेशनल गेम्स में ट्रेनिंग के लिए मिशन 2028 लांच हो चुका है। स्टेडियम के सुविधाओं से लैस हो के साथ खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। खिलाडिय़ों को हाई क्लास की स्पोट्र्स की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए बाहर से कोच यहां बुलाए जाएंगे। खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स की ट्रेनिंग दिलाए जाने का कार्य कलक्टर की प्राथमिकता में शामिल होने के कारण लोक निर्माण विभाग के द्वारा तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्टेडियम में बैडमिंटन, बेसबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, मलखम्ब समेत आर्मी और पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां आर्मी और पुलिस की ट्रेनिंग की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को पारंगत बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम में शॉटपुट, जेवलिन और लॉन्ग जंप के लिए भी खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है।

इनका कहना है
स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड और नेचुरल टर्फ का कार्य कराया जा रहा है। 15 फरवरी तक मल्टी स्पोट्र्स बिल्डिंग समेत अन्य पूर्ण कर प्रशासन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।

आरएस शुक्ला, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

Updated on:
9 Jan 2024, 11:57 AM IST
Published on: